रोटरी मंडलाध्यक्ष रोटेरियन सुशील मल्होत्रा की आधिकारिक यात्रा संपन्न सम्मान कर दिया प्रतीक चिन्ह
धामनोद से दीपक प्रधान की रिपोर्ट अंतर्राष्ट्रीय रोटरी मंडल 3040 के सत्र 2025=26 के मंडलाध्यक्ष रोटेरियन सुशील मल्होत्रा की रोटरी क्लब ऑफ बड़वानी सिटी की आधिकारिक यात्रा संपन्न हुई ,मंडलाध्यक्ष सभी सदस्यों से व्यक्तिगत तौर पर मिले और सभी सदस्यों का धन्यवाद और आभार माना,मल्होत्रा जी ने मंडल 3040 की गतिविधि को और अंतर्राष्ट्रीय रोटरी के बारे में विस्तार पूर्वक बताया ,रोटरी क्लब ऑफ बड़वानी सिटी के अध्यक्ष रोटेरियन मनीष जैन ने मंडलाध्यक्ष रोटेरियन सुशील मल्होत्रा जी का स्वागत करते हुए क्लब की वर्ष भर में की गई गतिविधियों के बारे में बताया
जिसको की मंडलाध्यक्ष मल्होत्रा जी ने खूब सराहा और भीनी भीनी प्रशंसा की ,मंडलाध्यक्ष ने पूरी डिस्ट्रिक्ट ने और डिस्ट्रिक्ट की टीम ने जो कार्य पूरे वर्ष भर में किये है उसका भी जिक्र किया और विश्लेषण किया साथ ही क्लब सदस्यों को ये भी बताया कि अपने परिवार,जन सहयोग,जन प्रतिनिधि के सहयोग से रोटरी के छोटे छोटे प्रोजेक्ट को पूरा करे और कोई स्थाई प्रोजेक्ट भी करे साथ ही कहा कि रोटरी फेलोशिप के लिए होती है और सेवा कार्य के लिए होती है आप सबसे पहले अपने परिवार और व्यापार को समय दे और फिर उसमें से समय निकाल कर रोटरी करे रोटरी के कार्य को करे अपनी सकारात्मकता को बनाए रखें आप जो फीस डिस्ट्रिक्ट को और RI को देते हो उसको R I के माध्यम से वही पैसा कही ना कही कई गुना हो कर किसी जरूरत मंद की सेवा कार्य में रोटरी के प्रोजेक्ट के रूप में उपयोग होता है साथ ही ये बहुत बड़ा दान है जिसका की उपयोग कही ना कही होता ही है ,आप के द्वारा स्कूल के बच्चों,आंगनवाड़ी,हेल्थ कैंप,वृक्षारोपण,जेल,आशा आश्रय गृह और अन्य जगह किए गए कार्य सराहनीय एवं प्रशंसनीय है। यहाँ ये उल्लेखनीय है कि श्री मल्होत्रा द्वारा पूर्व में क्लब को 2 ऑक्सीजन कन्सेंट्रेटर मशीन प्रदान की थी जिसमें एक केंद्रीय जेल में प्रदान की गई है और एक मशीन जन सहयोग और नागरिकों की सुविधा और जन सेवा के लिए निःशुल्क उपलब्ध रहती है साथ ही बच्चों को एडवांस टेक्नोलॉजी से जोड़ने के लिए स्मार्ट क्लास हेतु एक 53 इंच का एल ई डी टीवी स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर को प्रदान किया गया है।इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ बड़वानी सिटी द्वारा अपने 12, वर्ष के सफर की सेवा यात्रा के फोटो की यादों के झरोखों में 2014=2026,का सफ़र के नाम से सेल्फी स्टैंड बनाया है उसमें फोटो भी लिया और इस कॉन्सेप्ट की खूब प्रशंसा की और कहा कि ये बिल्कुल नया कॉन्सेप्ट है।
इसके पूर्व क्लब सदस्यों रिजनल कॉर्डिनेटर रोटेरियन अर्पित लाड़,रोटेरियन सचिन पंडित,रोटेरियन अभिषेक उपाध्याय,रोटेरियन नीलेश जैन,रोटेरियन सौरभ जैन,रोटेरियन बुरहानी रिज़वी,रोटेरियन फातेमा रिज़वी ने स्वागत किया रोटेरियन मनीष जैन क्लब अध्यक्ष ने मंडलाध्यक्ष मल्होत्रा को प्रतीक चिन्ह भेंट किया ,आभार रोटेरियन बुरहानी रिज़वी माना,मंडलाध्यक्ष श्री मल्होत्रा ने भी क्लब अध्यक्ष और सचिव को मोमेंटो प्रदान किए गए ।
