निवाई में महासमिति समन्वयक विमल जौंला के नेतृत्व में लगाये गये धार्मिक शिक्षण शिविर
चार स्थानों पर एक साथ धार्मिक शिक्षा शिविर लगाया गया
निवाई –
सकल दिगम्बर जैन समाज एवं दिगम्बर जैन महासमिति राजस्थान अंचल एवं निवाई संभाग के सहयोग से दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर, चंद्र प्रभु जैन मंदिर, एवं बिचला जैन मंदिर में धार्मिक संस्कार शिक्षण शिविर आयोजित किया गया जिसका शुभारंभ महिला महासमिति ईकाई निवाई संगीता संधी एवं शकुंतला छाबड़ा के निर्देशन में किया गया।
दिगम्बर जैन महासमिति संभाग मंत्री विमल जौंला ने बताया कि धार्मिक शिक्षण संस्कार शिविर का शुभारंभ समाजसेवी प्रकाश चंद गिंदोडी, अंजना ठोलिया, अनिता हरभगतपुरा, संगीता संधी, शकुंतला छाबड़ा, संजू जौंला, रेशु जैन, मोना झांझरी, मेना काला, उर्मिला सोगानी, ने भगवान पार्श्वनाथ जी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।


ग्रीष्मकालीन अवकाश को लेकर 17 मई से 26 मई तक संचालित किया जाएगा। ग्रीष्मकालीन शिविर का संचालन महासमिति के मुख्य समन्वयक विमल पाटनी ने किया। उन्होंने बताया कि शिविर के तहत बच्चों को प्रथम, द्वितीय एवं बालबोध जैन धर्म की शिक्षा देकर प्रख्यात शिक्षिकाओं द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। बड़ा जैन मंदिर में संयोजक अंजना ठोलिया, मेना काला, मोना झांझरी, बिचला जैन मंदिर में संगीता संधी, रेशू जैन, शकुंतला छाबड़ा, एवं बंपुई वालों के चेत्यालय में उर्मिला सोगानी संजू जौंला एवं सन्तोष जैन , अनिता छाबड़ा, विजया टोंग्या द्वारा बच्चों को धार्मिक प्रशिक्षण देकर शिक्षा दी जाएगी।


शिविर के कार्यक्रम में हेमचंद संधी, त्रिलोक चंद हरभगतपुरा, महावीर प्रसाद छाबड़ा, शिखरचंद जैन, त्रिलोक सिरस, राकेश संधी, हितेश छाबड़ा, जयकुमार जैन, मुकेश संधी, मौजूद थे।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
