शासन स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

धर्म

शासन स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया
रामगंजमडी
जन-जन की आस्था एवं श्रद्धा के केंद्र आचार्य भगवंत श्री विश्वरत्न सागर जी मा .सा.की पुण्य प्रेरणा से 2577 वा शासन स्थापना दिवस मालवा महासंघ एवं नवरत्न परिवार रामगंजमडी द्वारा मनाया गया । जानकारी देते हुए महावीर धूपिया ने बताया की इस अवसर पर प्रातः श्री मंदिर जी से एक प्रभात फेरी नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई श्री जैन श्वेतांबर स्थानक मैं पहुँची। जहां महासती श्री रंभा कुंवर जी मा. सा.से मांगलिक श्रवण कर एवं प्रेरणा लेते हुए पुनः श्री मंदिर जी पर आकर शासन ध्वज फहराया गया। ध्वज मालवा महासंघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रकाश धारीवाल ने फहराया । उपस्थित सभी लोगों ने जिनशासन राष्ट्रगान गाया l

इस अवसर पर मालवा महासंघ के एवं नवरत्न परिवार के राजेंद्र मेहता, प्रकाश धारीवाल राजेश लोढ़ा नवरत्न परिवार अध्यक्ष विकास श्री श्री माल, उपाध्यक्ष संदीप मेहता, अंशुल मेहता, महावीर धुपिया, संजय मेहता,रवि मेहता, दीपक मेहता, संयम मेहता एवं महिला मंडल कि श्रीमती अंतिम बाला मेहता, मधु मेहता, चीरेखा डांगी, तेज बेन श्री श्री माल,सुनीता तातेड, मनीषा तातेड आदि उपस्थित रहे l कार्यक्रम के पश्चात सामूहिक रूप से प्रभु दर्शन किए गए एवं नवरत्न परिवार द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को प्रभावना वितरित की गई l
संकलित अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *