पावागिरी सिद्ध क्षेत्र ऊन में रविवार को मुनिसुब्रत नाथ भगवान का जन्म तप कल्याणक एवं मंदिर निर्माण को एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में विधान एवं महामस्तकाअभिषेक का भव्य आयोजन किया गया। **

धर्म

*पावागिरी सिद्ध क्षेत्र ऊन में रविवार को मुनिसुब्रत नाथ भगवान का जन्म तप कल्याणक एवं मंदिर निर्माण को एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में विधान एवं महामस्तकाअभिषेक का भव्य आयोजन किया गया। **

धामनोद //से दीपक प्रधान की रिपोर्ट पावागिरी ऊन के प्रचार मंत्री आशीष जैन, ट्रस्टी मनीष जैन ने बताया कि प्रतिष्ठाचार्य पंडित धर्मचंद शास्त्री अष्टापद दिल्ली, पंडित नितिन जी झंझरी इंदौर के मार्गदर्शन में क्षेत्र के महामंत्री अशोक चंदा जी झंझरी भीकन गांव के द्वारा सुबह मुनिसुवृत विधान अत्यंत भक्ति भाव से संगीत के साथ प्रारंभ हुआ सर्वप्रथम अभिषेक शांति धारा नित्य नियम पूजन के पश्चात आचार्य विपणत सागर जी द्वारा रचित विधान प्रारंभ हुआ समस्त श्रद्धालुओं ने मुनि सुब्रत नाथ भगवान की विशाल प्रतिमा के समक्ष मंडल पर अर्घ समर्पित कर पुण्य अर्जन किया। विधान के पश्चात मुनि सुब्रत नाथ भगवान की विशाल प्रतिमा एवं चौबीसी की 24 प्रतिमाओं पर मस्तकाभिषेक एक साथ किया गया । नारियल , चंदन से अभिषेक के पश्चात शांति धारा संपन्न हुई

ट्रस्ट के अध्यक्ष हेमचंद झंझरी ने सभी का आभार माना

संजय जी बडुद, सुनील जी ठेकेदार, अरुण धनोते, कमलेश मंडलोई, सुधीर चौधरी, अतुल कासलीवाल, पारस कासलीवाल, मनीष दोषी, महेंद्र जी बैंक, कैलाश चंद जटाले,ब्रह्मचारी ऊषा दीदी आदि का योगदान सराहनीय रहा

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *