अर्हम गुरु प्रणम्य सागर महाराज सानिध्य में सिंगोली में होने जा रहे पंचकल्याण महोत्सव को सम्पूर्ण मेवाड़ प्रांत में उत्साह का वातावरण
सिंगोली
मेवाड़ प्रांत की धर्म नगरी नीमच जिले के सिंगोली में अप्रैल माह में पंचकल्याण महोत्सव अर्हम गुरु मुनि श्री 108 प्रणम्य सागर महाराज सानिध्य में होने जा रहा है।
जिसको लेकर सिंगोली ही नहीं संपूर्ण मेवाड़ वातावरण उत्साह का वातावरण देखा जा रहा है हर कोई बस होने वाले पंचकल्याणक महोत्सव की बाट जो रहा है।



दिनांक 2 अप्रैल से 7 अप्रेल तक यह महोत्सव संपन्न होगा जिसमें पाषाण से भगवान बनने की क्रियाओं को दिखाया जाएगा।
महाराज श्री का विहार निरंतर जारी है वे चमत्कार जी तीर्थ की और कदम बढ़ा रहे है। शीघ्र ही तीर्थ पर मंगल प्रवेश होगा।गुरुदेव के मंगल विहार में सिंगोली नगर के युवा महिला बच्चे ही नहीं हर वर्ग सम्मिलित हैं साथ ही सिंगोली नगर ही नही अपितु संपूर्ण मेवाड़ गुरुदेव के मंगल पद विहार में सम्मिलित है। जो यह दर्शाता है कि आने वाला महोत्सव बहुत ही अभूतपूर्व होगा।

श्री भरत जैन बताते हैं कि जय आयोजन बहुत ही ऐतिहासिक एवं भव्य होने जा रहा है जो सिंगोली के इतिहास में अभूतपूर्व होगा। इस आयोजन को लेकर केवल जैन समाज ही नहीं अपितु संपूर्ण सिंगोली नगर उत्साहित है एवं सभी को इस आयोजन में पधारने की अपील करता है। श्री जैन कहते हैं कि नगर में होने वाला या आयोजन अपने आप में एक अलौकिक आयोजन होगा इसमें पाषाण से भगवान बनने की क्रियाओं को दिखाया जाएगा।


सिंगोली के इतिहास में होने जाने वाला यह आयोजन इतना भव्य होगा कि यह एक इतिहास लिख देगा।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
