राजस्थानकी पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा की राष्ट्रीयउपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने जैन तीर्थ बाड़ा पदमपुरा में आचार्य वर्धमान सागर जी से ससंघ लिया आशीर्वाद

धर्म

राजस्थानकी पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा की राष्ट्रीयउपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने जैन तीर्थ बाड़ा पदमपुरा में आचार्य वर्धमान सागर जी से ससंघ लिया आशीर्वाद जयपुर/पदमपुरा।                                  राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता वसुंधरा राजे ने आज विश्वविख्यात जैन तीर्थ पदमपुरा पहुंचकर वात्सल्य वारिधि आचार्य वर्धमान सागर जी से विधिवत आशीर्वाद प्राप्त किया।इस अवसर पर वसुंधरा राजे ने आचार्य श्री से आध्यात्मिक, धार्मिक एवं सामाजिक विषयों पर सारगर्भित चर्चा की। चर्चा के दौरान धर्म, संस्कार, समाज में नैतिक मूल्यों की भूमिका, सेवा भाव तथा सामाजिक समरसता जैसे विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।

आचार्य वर्धमान सागर जी ने वसुंधरा राजे को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके सार्वजनिक जीवन एवं समाजसेवा के प्रयासों की सराहना की तथा जीवन में संयम, सद्भाव और मानवीय मूल्यों को आत्मसात करने का संदेश दिया।

इस अवसर पर भाजपा नेता विनायक जैन, जयपुर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष संजय जैन, समाजसेवी सुनील कोठारी, पदमपुरा ट्रस्ट के अध्यक्ष सुधीर जैन सहित समाज से जुड़े अनेक वरिष्ठजन एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। तीर्थ परिसर में श्रद्धा एवं सौहार्द का वातावरण बना रहा। वसुंधरा राजे ने पदमपुरा तीर्थ की आध्यात्मिक गरिमा और जैन समाज के सामाजिक योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक स्थल समाज को नैतिक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।अंत में समाज के प्रतिनिधियों द्वारा अतिथियों का सम्मान किया गया तथा सामाजिक एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने के संकल्प के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

18फरवरी को प्रातः व्रत दान, भूमिशुद्धि ,घट यात्रा श्री पदमप्रभमंदिर से प्रारंभ होगी जिसका समापन मंदिर जी पर होगा। ध्वजारोहण , पंडाल मंच उद्घाटन, चित्र अनावरण दीप प्रवज्जलन,आचार्य निमंत्रण ,कलश स्थापना प्रतिष्ठाचार्य के निर्देशन में इंद्र प्रतिष्ठा , जाप अनुष्ठान, आचार्य श्री के आशीर्वचन होंगे दोपहर को इंद्रो का सकली करण श्री जी का अभिषेक एवं शांति धारा तथा आचार्य श्री के आशीर्वचन होंगे। इसके पश्चात श्री यागमंडल विधान, गर्भ कल्याणक की संस्कार विधि , पूजन हवन होगा। सीमन्तन संस्कार माता की गोद भराई शाम 7:00 बजे महाआरती गर्भ कल्याणक का नाटकीय मंचन होगा राजेश पंचोलिया इंदौर से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *