गणिनी आर्यिका विशुद्धमती माताजी का उत्तर प्रदेश की आगरा नगरी मे हुआ भव्य मंगल प्रवेश!

धर्म

गणिनी आर्यिका विशुद्धमती माताजी का उत्तर प्रदेश की आगरा नगरी मे हुआ भव्य मंगल प्रवेश!

आगरा,
,मातृ दिवस पर बैन्ड बाजों व जयकारे के मध्य सैकडो लोगो ने की गुरूमां की भव्य अगवानी की! प्रात: जयपुर हाऊस से प्रस्थान कर जब माताजी संघ का आगमन दिल्ली गेट पर हुआ तो वहां उपस्थित सैंकड़ो महिलाओं ने आरती करते हुये तीन प्रदिक्षणा देकर भव्य आगवानी की।


जानकारी देते हुए मनोज बाकलीवाल आगरा ने बताया की अर्हं बालिका मन्डल आगरा की बालिकाओं ने शोभा यात्रा का संचालन कीया।और सैकड़ो की संख्या में भक्तजन साथ चले! उत्तर प्रदेश मे मंगल प्रवेश पर आगरा, एटा, जलेसर, एतमादपुर, टून्डला से भी भारी संख्या मे भक्त पधारे, वहीं गुरू मां जन्म भूमी ग्वालियर से भी भक्त पधारे

आज की भव्य धर्म सभा का चित्र अनावरण एवं श्रीफल अर्पण एटा जैन समाज के पद्मजी ,नरेन्द्र जी, प्रदीप जी एवं साथियो ने कीया और दीप प्रज्वलन व श्रीफल अर्पण श्री दिगम्बर जैन शिक्षा समिति आगरा ( एम डी जैन इन्टर कालेज) के महामन्त्री श्री जितेन्द्र जैन, अर्थ मन्त्री पुष्पेन्द्र जैन व आगरा दिगम्बर जैन परिषद के अध्यक्ष श्री जगदीश जैन, अर्थमन्त्री राकेश जैन पर्दा, उपाध्यक्ष श्री राजेन्द्र जैन एडवोकेट, महीपाल जैन, दिलीप जैन निर्मल जैन मोठ्या, नीरज जैन सी टी वी, अनन्त जैन, सुनील जैन सिंघई,अशोक जैन ( पूर्व उपनगर प्रमुख), वीरेन्द् जैन शास्त्री , सतेन्द्र जैन, आशीष जैन मोनू आदि के द्रारा कीया गया! सभी अतिथीयो का स्वागत आगरा दिगंबर जैन परिषद के महामन्त्री श्री सुनील जैन ठेकेदार ने कीया! आयोजन की इस बेला में गुरू मां को समर्पित एवं मातृ दिवस पर विशेष मंगलाचरण एवं भक्ती नृत्य कु.राशी जैन के निर्देशन मे अर्हं बालिका मन्डल ने कीया! पाद प्रक्षालन का सौभाग्य श्री विशुद्ध युवा संगठन, जलेसर एवं श्री प्रदीप जैन जी नरेन्द्र जैन जी एटा को मिला! वहीं आगरा, जलेसर, एटा के भक्तो ने गुरूमां संघ को जिनवाणी भैंट करने का सौभाग्य पाया!
मांगलिक उदबोधन
इस अवसर पर संघस्त प्रज्ञा पद्मिनी आर्यिका 105 विज्ञमती माताजी ने बोलते हुये कहा कि बहुत दिनो से हरीपर्वत आगरा का नाम सुना था, आज यहां के प्रभु शांतिनाथ के दर्शन कर मन हर्षाया है! सिद्धांतरत्न गणिनी आर्यिका विशुद्धमती माताजी ने कहा कि जिस तरह जेठ की तपती धूप के बाद चन्द्रमा की चांदनी शीतलता प्रदान करती है, उसी प्रकार भगवान शान्तिनाथ के दर्शन मात्र से भव भव के ताप दूर हो जाते हैं! उन्होंने कहा कि जो सच्चे दिल से प्रभु के पास आते हैं,वह एक दिन स्वयं परमात्मा बन जाते हैं! माताजी के नित्य प्रवचन कल से प्रात: 8.45 से 9.30 के मध्य हरीपर्वत आगरा परिसर पर होंगे!
कार्यक्रम के आयोजन मे श्री मनीश जैन ठेकेदार, सतीश जैन, विमल जैन, पंकज जैन,राकेश जैन बजाज, अविनाश जैन, शुभम जैन व जयपुर हाउस के अध्यक्ष डा एस सी जैन, मन्त्री दीपक जैन, सुबोध पाटनी, विभिन्न महिला मन्डल समेत अनेक लोगो ने सहयोग दीया! कार्यक्रम का कुशल संचालन मनोज जैन बाकलीवाल के द्वारा किया गया!

संकलित अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *