समाधिस्थ आर्यिका श्री शीतल मति माताजी अग्नि संस्कार से पंचतत्व में लीन 

धर्म

समाधिस्थ आर्यिका श्री शीतल मति माताजी अग्नि संस्कार से पंचतत्व में लीन 

निवाई राजस्थान

आर्यिका 105श्री पूर्णिमामति माताजी सहित अनेक साधुओं की जन्मभूमि समाधि निर्वाण भूमि निवाई में आर्यिका श्री शीतल मति जी का सम्यक समाधि मरण 31 जनवरी 2026 को शाम 9 निर्जल उपवास के साथ हो गया समाधिस्थ 83 वर्षीय आर्यिका श्री शीतल मति जी की विमान यात्रा ,चकडोल प्रातः 8 बजे नगर के प्रमुख मार्गो से निकाला गया।

चकडोल का समापन श्री पार्श्वनाथ नसीया में हुआ।संसार असार है जीवन नश्वर है जीवन है पानी की बूंद कब मिट जावे।दिन रात मेरे स्वामी, में भावना यह भावु ।देहांत के समय मे तुमको न भूल जावू।मरण समय गुरु पाद मूल हो संत समूह रहे साधु जनों की संगतिचहु व्रत संयम पालू ,पंडित पंडित मरण हो ऐसा अवसर दो।इन सार गर्भित भावनाओ को बिरले ही भव्य जीव अपने जीवन मे चरितार्थ करते है पंचम पट्टाधीश वात्सल्य वारिघि आचार्य श्री वर्धमान सागर जी की संघस्थ आचार्य कल्प श्री श्रुतसागर से दीक्षित शिष्या 83 वर्षीय आर्यिका श्री शीतलमति जी का दिनांक 31 जनवरी दश लक्षण पर्व में समता पूर्वक पूर्ण चेतना में आचार्य श्री बर्धमान सागर जी के श्रीमुख से अरिहंत सिद्ध मंत्र सुनते हुए समस्त संघ सानिध्य में शाम को समाधि मरण हो गया सूचना मिलते ही समस्त समाज ने अंतिम दर्शन कर संपूर्ण रात्रि णमोकार मंत्र का जाप किया ।

राजेश पंचोलिया ने बताया कि 1 फरवरी को प्रातः 8 बजे समाधिस्थ मुनि श्री शीतल मति जी का डोला विमान यात्रा वात्सल्य वारिघि पंचम पट्टाधीश आचार्य श्री वर्धमान सागर जी के संघ सानिध्य में निकाली गया। डोले के आगे कमंडल लेकर भूमि शुद्धि का , माताजी के डोले को कंधे लगाने का परिजनों ओर समाज को सौभाग्य प्राप्त हुआ।समाधिस्थल नसिया जी परिसर में मंत्रोचार से शुद्धि की गई। आर्यिका श्री की पूजन शांति धारा और पंचामृत अभिषेक परिजनों समाज के पुण्यार्जक द्वारा किया गया। उपस्थित सभी साधुओं ने अग्नि संस्कार के बाद परिक्रमा लगाई।

 

राजेश पंचोलिया इंदौर ने बताया कि 23जनवरी को आचार्य श्री एवम् संघ के सभी साधुओं से क्षमायाचना कर चारो प्रकार के अन्न जल आदि का आजीवन त्याग किया । प्रतिदिन तन्मयता, एकाग्रतापूर्वक गुरुजनों का सम्बोधन सुनना श्री जी के अभिषेक देखना नियमित दिन चर्या रही थी समाधिस्थ माताजी की विमान डोलयात्रा सन्त निवास से रवाना होकर पार्श्वनाथ उधान नसिया जी पहुचा डोल यात्रा में नगर के गणमान्य सामाजिक,धार्मिक राजनीतिक ,सामाजिक संगठन शामिल होकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए ।टोक मालपुरा, चाकसु, झिलाय, बोलीं,रजवास बगडी, सिरस जयपुर, किशनगढ़, के हजारों गुरुभक्तों ने भाग लिया।हजारों श्रद्धालुओं के साथ निकाली गई।समाधिस्थल पर पूर्ण विधि विधान से विमान यात्रा पूर्व नियत स्थल पर ले गए जहाँ पर पूर्ण विधि विधान से समाधिस्थ आर्यिका श्री का पूजन पंचामृत अभिषेक उल्टे क्रम से किए गए। अग्नि संस्कार का सौभाग्य परिजनों ओर समाज को प्राप्त हुआ श्री पवन जी बोहरा हेमंत चांवरिया ने बताया कि इसके पूर्व निवाई से अनेक साधु हुए मुनि श्री विनयनंदी,आर्यिका श्री पूर्णिमा मति जी, श्री गंभीर मति जी,श्री जय श्री माताजी, श्री ज्ञापक श्री माताजी,आ श्री भक्ति भारती माताजी,क्षुल्लक श्री शुभ सागरजी,क्षुल्लिका श्री शुद्ध कुंदन मति सहित अनेक साधुओं की जन्म नगरी है ।इसी प्रकार पूर्व में निवाई नगरमें मुनि श्री विनयनंदी जी की वर्ष 2012,आर्यिका श्री आदिमति जीवर्ष 2017,,आर्यिका श्री सुवर्णभद्र मति जी की वर्ष 2007 आर्यिका श्री विमल मति जी,की वर्ष 2011 क्षुल्लक श्री अमर नंदी जी,वर्ष 2011मुनि श्री मर्यादा सागरकी वर्ष 2022 सहित अनेक साधुओं की समाधि निवाई में पूर्व में हुई है।

राजेश पंचोलिया इंदौर वात्सल्य वारिघि भक्त परिवार से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *