आर्यिका स्वस्तिभूषण माताजी दीक्षा महोत्सव 23 को

धर्म

आर्यिका स्वस्तिभूषण माताजी दीक्षा महोत्सव 23 को

| पीपलू

आचार्य इन्द्रनंदी महाराज 108 संसंघ के सानिध्य एवं मंगल आशीर्वाद तथा स्वस्ति धाम प्रणेत्री गणिनी आर्यिका105 स्वस्ति भूषण माताजी के मार्गदर्शन में श्री चन्द्रप्रभु दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र, प्यावड़ी (पीपलू) में दो दिवसीय धार्मिक एवं आध्यात्मिक महोत्सव 22 और 23 जनवरी मनेगा। 

 

 

माताजी के सानिध्य में 5 जनवरी को जहाजपुर स्वस्तिधाम मंदिर में प्यावड़ी महोत्सव के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन भी किया गया था। जैन अतिशय क्षेत्र समिति प्यावड़ी के तत्वावधान में 23 जनवरी को भव्य जिन मंदिर निर्माण के शिलान्यास होगातथा आर्यिका स्वस्ति भूषण माताजी का 30वां दीक्षा महोत्सव मनाया जाएगा।

 

 

 

मंदिर शिलान्यास आयोजन संयम, साधना और नव निर्माण के माध्यम से समाज को आध्यात्मिक चेतना से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण अवसर सिद्ध होगा। प्रतिष्ठाचार्य पंडित मनोज शास्त्री बगरोही एवं अनुष्ठानाचार्य कपिल भैया इंदौर द्वारा पूजा-अर्चना करवाई जाएगी।कार्यक्रम आर्यिका स्वस्ति भूषण माताजी द्वारा अपनाए गए तीन दशकों के संयम, तप और त्याग को समर्पित होगा।

 

 

तैयारियों के क्रम में आर्यिका स्वस्तिभूषण माताजी ससंघ का 5 जनवरी को जहाजपुर स्थित स्वस्ति धाम से प्यावड़ी के लिए मंगल विहार प्रारंभ हो चुका है।

       संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *