जबलपुर रायपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन का नाम मुकमार्टी एक्सप्रेस किए जाने पर राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने किया आभार प्रकट
आगरा
राज्यसभा सांसद, रक्षा संबंधी स्थायी समिति एवम गृह मंत्रालय परामर्श दात्री समिति सदस्य श्री नवीन जैन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भारत सरकार के रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव का जबलपुर रायपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन का नाम मूकमाटी एक्सप्रेस किए जाने पर आभार प्रकट किया।
अपने पत्र के माध्यम से श्री नवीन जैन ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं रेल मंत्री आदरणीय श्री अश्वनी वैष्णव जी का हृदय से आभार धन्यवाद…
श्री नवीन जैन द्वारा पूर्व में लिखा गया मांग पत्र
दिनांक : 01/10/2025विषय : रेलगाड़ी संख्या-11702 जबलपुर से रायपुर एक्सप्रेस वाया डोंगरगढ़ का नाम आचार्य श्री विद्यासागर जीके नाम आचार्य विद्यासागर एक्सप्रेस या मूकमाटी एक्सप्रेस रखे जाने के सम्बन्ध में।
महोदय,
जैन संप्रदाय के सर्वोच्च संत आचार्य श्री विद्यासागर जी मात्र जैनों के नहीं संत नहीं जन-जन के संतहैं। सभी धर्म-जाति-वर्ग की आस्था एवं विश्वास के, केन्द्र हैं आचार्य श्री विद्यासागर जी उन्होंने ‘इंडिया नहींभारत बोलो’ का आह्वान कर स्वदेशी और भारतीय संस्कृति को अपनाये जाने पर जोर दिया, कारागारों बंदियोंके लिए हथकरघा केन्द्र खुलवाकर उन्हें आत्मनिर्भर एवं ईमानदारी के कार्यों से जोड़ा एवं अपने पूरे जीवन में1,50,000 कि०मी० का पद विहार कर मानवता का संदेश प्रसारित किया। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रमोदी द्वारा भी कई उनके दर्शन करके मार्गदर्शन प्राप्त किया है।





वर्तमान समय में आचार्य श्री विद्यासागर जी एवं आचार्य श्री समयसागर जी की सुयोग्य शिष्या परमपूज्या आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का चातुर्मास दिल्ली/एनसीआर में हो रहा है। आर्यिकाश्री पूर्णमति माताजी की प्रेरणा एवं आशीर्वाद से सम्पूर्ण जैन समाज सहित मैं आपसे निवेदन करता हूँ विषयांकितरेलगाड़ी का नाम आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के नाम पर रखा जाए जिससे कि युगों-युगों तक आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज की स्मृति चिरस्थायी हो सके और सभी भारतीय आचार्य विद्यासागर जी द्वारा किए गए उपकारों को सदैव याद रखें।
आचार्य विद्यासागर जी की कर्मभूमि विशेषतः जबलपुर रही जहाँ उन्होंने सबसे अधिक प्रवास किया एवंआत्मसाधना की एवं आचार्य विद्यासागर जी की समाधि डोंगरगढ (छत्तीसगढ़) में हुई थी। ये दोनो ही क्षेत्र सम्पूर्णजैन समाज के लिए तीर्थक्षेत्र के समान है।
अतः सम्पूर्ण जैन समाज की ओर से आपसे निवेदन करता हूँ रेलगाड़ी संख्या-11702 जबलपुर सेरायपुर एक्सप्रेस (वाया डोंगरगढ) का नाम आचार्य श्री विद्यासागर जी (आचार्य विद्यासागर एक्सप्रेस या मूकमाटीएक्सप्रेस) रखे जाने की कृपा करें।आगामी 5 अक्टूबर 2025 को आचार्य विद्यासागर जी के जन्मदिवस के अवसर पर दिल्ली/एनसीआर मेंआयोजित होने वाले कार्यक्रम में इसकी घोषणा आपके माध्यम से हो ऐसी सकल जैन समाज की भावना है।
सधन्यवाद ।
सादरभवदीय
( नवीन जैन )
1/10/85
डी- 53, कमला नगर, आगरा-282005, उत्तर प्रदेश
T.: 9837072895, 8923579406
Mnaveenjainbjp@gmail.com
naveen_k_jain fnaveenjainbjp
संकलित जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312


