हरित पर्यावरण मैराथन स्थगित एवं विधायक शत्रुघ्न गौतम के निवेदन पर आचार्य श्री प्रज्ञा सागर महाराज ने मंगल विहार किया स्थगित
केकड़ी
शत्रुघ्न गौतम के नेतृत्व में आयोजित विशाल हरित पर्यावरण मैराथन दौड़ व आचार्य श्री 108 प्रज्ञासागर महाराज का मंगल विहार स्थगित कर दिया गया ।
बोहरा कॉलोनी स्थित पांडाल में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय विधायक शत्रुघ्न गौतम के आचार्य श्री से शीतलहर में मैराथन दौड़ व मंगलविहार स्थगित करने का निवेदन किया।आचार्य श्री ने विधायक महोदय का निवेदन स्वीकार किया ।

यह सम्मान आचार्य श्री प्रज्ञा सागर महाराज एवं जैन समाज का मेरे लिए ऋण है विधायक शत्रुघ्न गौतम
सकल जैन समाज द्वारा विधायक शत्रुघ्न गौतम , जैन समाज के गौरव शहर मंडल अध्यक्ष रितेश जैन सहित भाजपा के पदाधिकारियों का सम्मान किया गया ।विधायक महोदय ने कहा आचार्य सुनील सागर महाराज ओर आचार्य वेराग्य नंदी महाराज का भी मुझ पर भरपूर आशीर्वाद रहता है ।आज में जो कुछ भी हूँ उनके आशीर्वाद से हूँ ।उन्होंने पहलगांव हमले ओर दिल्ली बम ब्लास्ट का भी जिक्र करते हुए सनातन धर्म की रक्षा का सभी से निवेदन किया । विधायक महोदय ने कहा कि यह सम्मान मेरे लिए आचार्य गुरु प्रज्ञा सागर महाराज व जैन समाज का ऋण है ।





धर्म सभा में आचार्य पुष्पदंत सागर महाराज का चित्र अनावरण व आचार्य प्रज्ञा सागर महाराज के पाद प्रक्षालन का सौभाग्य नेमिनाथ मंदिर के अध्यक्ष ज्ञान चंद सुनील कुमार जैन ज्वैलर्स परिवार ने प्राप्त किया ।प्रातःकालीन जिनाभिषेक ,नित्य नियम पूजा शान्तिधारा आचार्य श्री के सानिध्य में किया गया ।

सांयकालीन कार्यक्रम
शाम को वृद्ध जन सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमे 65 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों का समाज द्वारा सम्मान किया ।आचार्य श्री ने माता पिता की अपने जीवन मे महत्ता बताते हुए बताया कि भगवान की पूजा करने से पहले हमें अपने वृद्ध माता पिता की सेवा से ज्यादा पुण्य मिलता है ।हम अपने शरीर की चमड़ी की जूती बनाकर माता पिता को पहनाकर भी मातृपितृ ऋण से मुक्त नहीं हो सकते है ।
समाज के 100 वृध्द माता पिता का भव्य सम्मान समारोह आयोजित समाज ने माता पिता का तिलक , माला ,साफा दुप्पटे से स्वागत किया ।परिवार के सदस्यों ने अपने माता पिता के पाद प्रक्षालन किया व उनका आशीर्वाद लिया ।
आचार्य श्री ने अपने माता-पिता के विषय में कहा तो सभी की आंखें हुई नम
आचार्य श्री ने अपने गृहस्थ जीवन के माता पिता के बारे में बताया तो आचार्य श्री सहित सम्पूर्ण समाज के लोगों की आंखों में आँसू आ गए और सभी की आंखें नम हो गई।कार्यक्रम का संचालन कपिल भैया शास्त्री ने किया ।
पारस जैन मीडिया प्रभारी से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312


