श्रीमति सुशीला पाटनी, शांता पाटनी, आतिथ्य एवम महासमिति अध्यक्ष निशा रारा के मार्गदर्शन मे मनाया गया आचार्य श्री का अवतरण दिवस
किशनगढ़
दिगम्बर जैन महिला महासमिति द्वारा शरद पूर्णिमा ,रविवार को समिति की राष्ट्रीय परम संरक्षिका शिरोमणि श्रीमती सुशीला पाटनी एवम शांता पाटनी के आतिथ्य एवम अध्यक्ष निशा रारा के मार्गदर्शन में गुरुवर आचार्य श्री विद्यासागर जी महामुनिराज का 76 वा अवतरण दिवस आदिनाथ मंदिर,सिटी रोड में बड़े ही उत्साहपूर्वक मनाया गया।

समिति की सांस्कृतिक मंत्री मोना झांझरी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम की शुरआत विद्यासागर पाठशाला की जीनल झांझरी, हर्षिता जैन एवम आशी जैन के द्वारा मंगलाचरण प्रस्तुति से की गई ।

समिति से सुलोचना कासलीवाल, सरिता पहाड़िया , एवम मंजू बोहरा द्वारा विशिष्ट महिला अतिथियों का अपर्णा पहनाकर स्वागत किया गया। अन्तिमा झांझरी , गुणमाला पाटनी,रेखा झांझरी,
अनुराधा जैन,वीना झांझरी ने प्रतियोगियों की सूची बनाकर कूपन लगाए। नीतू गंगवाल ,सपना भानावत ने समय निर्धारण में भूमिका निभाई। ऊषा गोधा, प्रेम बड़जात्या के निर्देशन में प्रियंका जैन,प्रीति पहाड़िया,आशी कासलीवाल ने रंगोली द्वारा आचार्य श्री के संदेशो को जन जन तक पहुँचाया। मंत्री सिंपल बाकलीवाल के निर्देशन में समिति द्वारा76 मिट्टी के दीपको के साथ महाआरती सम्प्पन की गई।
एक शाम गुरुवर के नाम
साथ ही समिति के द्वारा गुरुवर पर आधारित एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम *एक शाम गुरुवर के नामभजन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। 51 प्रतियोगियों ने भाग लिया। जिसमे अजय सोनी,अजित बाकलीवाल , सुभाष बड़जात्या ने निर्णायक की भूमिका निभाई। आदिनाथ पंचायत के अध्य्क्ष प्रकाश गंगवाल,मंत्री कैलाश पहाड़िया ने निर्णायकगण का विधिवत स्वागत किया। प्रथम,द्वितीय एवम तृतीय ग्रुप में क्रमशः आर्यन छाबड़ा ने प्रथम , जीनल झांझरी ने द्वितीय , बिंदिया छाबड़ा ने प्रथम ,श्रुति बोहरा एवम झिलमिल दोसी ने द्वितीय,सुनीला जैन ने प्रथम प्रीति पहाड़िया एवम नीतू पहाड़िया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को रजत सिक्के पुरुस्कार स्वरूप दिए गए ।
कार्यक्रम में मुनिसुव्रत पंचायत के अध्य्क्ष विनोद पाटनी, मंत्री सुभाष बड़जात्या, संजय पापड़ीवाल, आदिनाथ पंचायत से इंदर पाटनी, संजय झांझरी,कमल सेठी,हुकमचंद गंगवाल, देवेंद्र झांझरी, आदि समाजजन उपस्थित रहे।

महिला गौरव सुशीला पाटनी ने एक सुंदर भजन द्वारा सारा माहौल भक्तिमय बना दिया।साथ ही उन्होंने अपने उध्बोधन में सकल

दिगम्बर जैन समाज एवम सकल दिगम्बर जैन महिला मंडलो को एकजुट होकर काम करने की प्रेरणा दी। शांता पाटनी ने गुरुवर के जीवन पर प्रकाश डाला,एवम उनसे प्रेरणा लेने का संदेश दिया। विद्यासागर पाठशाला के बच्चों ने प्राकृत भाषा मे जैनस्तुति सुनाई। कार्यक्रम का संचालन मोना झांझरी ने किया।
संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी

