*धर्मतीर्थ अतिशय क्षेत्र पर परम पूज्य जगत्गुरु,भारत गौरव, गणाधिपति गणधराचार्य श्री कुंथुसागरजी गुरुदेव एवम् क्रांतिकारी राष्ट्रसंत आचार्य श्री गुप्तिनंदी गुरुदेव के महामिलन के साथ सिद्ध शिलान्यास महोत्सव 4 जनवरी को *
धर्मतीर्थ
धर्मतीर्थ अतिशय क्षेत्र महाराष्ट्र की पावन धरा पर 4 जनवरी 2026 रविवार रवि पुष्यामृत योग मे ऐतिहासिक क्षण होने जा रहे हैं। जी हां ऐसे अविस्मरणीय क्षण हैं परम पूज्य जगत गुरुदेव गणाधिपति गणधराचार्य श्री कुंथुसागरजी गुरुदेव एवम उनके परम प्रिय शिष्य क्रांतिकारी राष्ट्रसंत आचार्य श्री गुप्तिनंदी गुरुदेव के महामिलन के एवं इसी पावन तीर्थ पर दोपहर की बेला में दोनों आचार्य संघ के सान्निध्य में 51 फीट ऊंची सिद्ध भगवान की प्रतिमा का सिद्ध शिलान्यास संपन्न होगा।
आपको बता दें-परम पूज्य गणाधिपति गणधराचार्य श्री कुंथुसागर जी गुरुदेव का प्रथम बार धर्मतीर्थ अतिशय क्षेत्र पर मंगल आगमन होगा।वह कितना दुर्लभ क्षण होगा जब आचार्य श्री गुप्तिनंदी गुरुदेव अपने दीक्षा शिक्षा प्रदाता गुरुदेव आचार्य श्री की मंगल आगवानी करेंगे।
सिद्ध भगवान की प्रतिमा के पुण्यार्जक बनने का सौभाग्य श्रीमती प्रेमलता गोधा के सुपुत्र श्री अनिल कुमार गोधा इंदौर वाले परिवार को प्राप्त हो रहा है। सिद्ध भगवान की वेदी बनाने का पुण्यार्जन श्री जिनेन्द्र हीरामणि बाकलीवाल परिवार पुणे प्राप्त कर रहे हैं।वहीँ मुख्य शिलान्यास का सौभाग्य श्रीमती मिलन जैन के सुपुत्र श्री अमित, सुमित निकुंज जैन परिवार बाराबंकी हैदराबाद को प्राप्त हुआ है।इसके अलावा अन्य अनेक दानी गुरुभक्त परिवार शिलान्यास में विविध प्रकार से पुण्यार्जन करेंगे। इस अवसर पर वात्सल्य भोज महाप्रसादी का आयोजन भी होगा जिसका 4जनवरी का सौभाग्य स्वर्गीय डॉक्टर पन्नालाल पापड़ीवाल के आशीर्वाद एवं माता श्री कुमकुम देवी की प्रेरणा से श्री संजय विजय पापड़ीवाल परिवार पैठन।व5जनवरी के महाप्रसादी का सौभाग्य श्री धीरज धरमचंद सौ.सपना पाटनी परिवार छत्रपति संभाजी नगर निवासी को प्राप्त हो रहा है।
समस्त धर्म प्रेमी बंधुओ के लिए आने जाने के लिए निशुल्क बस व्यवस्था भी की गई है बस व्यवस्था का पुण्य लाभ श्री पारस कुमार प्रतीक कुमार पांडे देवगांव रंगारी परिवार को प्राप्त हो रहा है।
क्षेत्र कमेटी ने सभी से आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312








