पूर्णमति माता जी की राष्ट्रपति भवन में हुई अभूतपूर्व अगवानी आध्यात्मिक विषयों पर हुई चर्चा 

धर्म

पूर्णमति माता जी की राष्ट्रपति भवन में हुई अभूतपूर्व अगवानी आध्यात्मिक विषयों पर हुई चर्चा 

दिल्ली 

राष्ट्रपति भवन में आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी संघ का मंगल आगमन हुआ।

 

 

उनकी अगवानी विधानसभा अध्यक्ष श्री विजेंद्र गुप्ता ने की जो गौरवपूर्ण रही। यह अगवानी अपने आप में अभूतपूर्व हो गई जब राष्ट्रपति भवन में आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के जयकारे गूंजे।

 

इन मांगलिक पलों में माताजी एवं राष्ट्रपति महोदय के बीच कई आध्यात्मिक विषयों पर सारगर्भित चर्चा हुई इसके साथ राष्ट्रीय विषयों पर भी चर्चा की गई। निश्चित रूप से माता जी के चरण राष्ट्रपति भवन पर पढ़ने से राष्ट्रपति भवन की धरा पावन एवं पुलकित हो गई। निश्चित रूप से कहा जा सकता है की माताजी का राष्ट्रपति भवन में मंगल आगमन आध्यात्मिक चेतना सांस्कृतिक गौरव के साथ एक नया आयाम दे गया।

 

 

यह पहला अवसर है जब किसी जैन आर्यिका का राष्ट्रपति भवन में प्रदार्पण हुआ हो आर्यिका माताजी ने राष्ट्रपति भवन में कुछ देर रुक कर ध्यान आदि भी किया

 


 

 

 

 

 

 

राष्ट्रपति महोदय खुद शाकाहारी हैं 

    आपको बता दें कि राष्ट्रपति महोदय भी शाकाहारी है और उन्होंने जब राष्ट्रपति भवन में प्रवेश किया था तब उन्होंने साफ और स्पष्ट निर्देश दिए थे कि राष्ट्रपति भवन में किसी भी प्रकार का कोई भी मांसाहारी पदार्थ नहीं बनेगा एवं जो भी बर्तन आदि थे वह सभी उन्होंने हटवा दिए थे निश्चित रूप से राष्ट्रपति महोदय भी आचार्य श्री के प्रकल्प मांस निर्यात बंद करो विद्या गुरु का यह फरमान है को सार्थक सिद्ध करती हैं आज गुरु मां के प्रवेश से इसे एक नहीं प्रेरणा मिलती है। 

 

 

      प्राप्त जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *