फागी परिक्षेत्र के नारेडा ग्राम में आज शांति नाथ महामंडल विधान की हुई भव्यता के पूजा

धर्म

 

फागी परिक्षेत्र के नारेडा ग्राम में आज शांति नाथ महामंडल विधान की हुई भव्यता के पूजा

फागी/

फागी परिश्रेत्र के नारेडा ग्राम में 1008 श्री अजितनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में आज नारेड़ा जैन समाज समिति की अगुवाई में शांतिनाथ महामंडल विधान की पूजा हुई जिसके आयोजक पुण्यार्जक राजाबाबू गोधा, नरेंद्र गोधा, सुरेंद्र गोधा, विजय, उदित,हर्ष, अर्चित गोधा परिवार थे। जैन समाज के मीडिया प्रवक्ता राजाबाबू गोधा ने अवगत कराया कि यह विधान मदनगंज किशनगढ़ के शास्त्री श्री अनुप जैन तथा नरेंद्र जैन ने विभिन्न मंत्रोचारणों के बीच सम्पन्न कराया विधान में 130 श्री फलों से विधान पर अर्घ चढ़ाए गए।

जानकारी पर ज्ञात हुआ कि यह जिनालय 700 वर्ष पुराना है और सभी जिन प्रतिमाएं जिनमें मूलनायक अजितनाथ भगवान तथा मुनिसुव्रतनाथ भगवान, चंद्रप्रभु भगवान, नेमीनाथ भगवान, पार्श्वनाथ भगवान, महावीर स्वामी सहित कई जिन प्रतिमाएं विराजित हैं सभी प्रतिमाएं चमत्कारी है।

यह विधान स्व.श्रीमती शांति देवी गोधा धर्मपत्नी स्व. श्री जतनलाल जी गोधा की प्रथम पुण्यतिथि पर साज बाज के साथ कराया गया। कार्यक्रम में महावीर पाटनी उरसेवा,मुनि सुव्रतनाथ दिगंबर जैन मंदिर मदनगंज किशनगढ़ के अध्यक्ष विनोद पाटनी, भागचंद बाकलीवाल रहलाना,राजकुमार पाटनी ,गोरव पाटनी

किशनगढ़,अतिव बाकलीवाल जयपुर, राकेश सोगानी वाटिका,तथा उषा पाटनी, सुलोचना पापडीवाल, चित्रा गोधा,विमला गोधा,आशा गोधा, डिम्पल पाटनी, दीपिका बाकलीवाल, स्वीटी पाटनी, सहित सभी श्रावक श्राविकाओं ने पूजा अर्चना कर पुण्यार्जन प्राप्त किया।

  1. संकलित अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *