बचपन से बच्चों को धार्मिक संस्कार देना जरूरी स्वस्तिभूषण माताजी
हिंडौली
भारत गौरव तीर्थ संवर्धिका स्वस्तिधाम प्रणेत्रीविदुषी स्वस्तिभूषण माताजी के ससंघ सानिध्यमें धार्मिक कार्यक्रम हो रहा है। कल्पद्रुम महामंडल विधान का आयोजन जारी है।
विधान के चतुर्थ दिन सुबह मंगल बेला में गुरु मां के सानिध्य में जिन अभिषेक और शांतिधारा का सौभाग्य एक बार फिर नवयुवक मंडल को मिला। इसके बाद कोटा से आए समाजजन की ओर से गुरु मां का पाद प्रक्षालन, शास्त्र भेंट और दीप प्रज्वलन की क्रिया हुई। समोशरण में गुरु मां विराजमान हुईं, जहां श्रावकों ने अपनी जिज्ञासाएं पूछी और उनकी दिव्य देशना का लाभ लिया।

प्रवचन में माताजी ने कहा कि हमेशा दूसरों को भी मौका देना चाहिए, किसी को नीचा नहीं दिखाना चाहिए। मन को शांत और दिमाग को संयमित रखकर धर्म कार्य करते रहना चाहिए । हिंडौली सकल जैन समाज ने गुरु मां को मंदिर निर्माण के लिए श्रीफल अर्पित किया। बाद में महाराज और गुरु। मां की आहारचर्या हुई। कार्यक्रम में कोटा, चेता, जयपुर, दिल्ली से आए समाजजन शामिल रहे।
बच्चों को मोबाइल, टीवी से दूर रखकर मंदिर से जोड़े
माताजी ने प्रवचन में कहा कि बच्चों को छोटी उम्र से ही धार्मिक संस्कार देना आवश्यक है। जैसे माता-पिता उनके जीवन की नींव रखते हैं। उसी प्रकार धर्म उनके चरित्र की मजबूती बनता है।

बच्चों में विनम्रता, सत्य, अहिंसा और करुणा जैसे गुण बचपन में ही विकसित किए जाएं। उन्होंने कहा कि बच्चों को मोबाइल और टीवी से दूर रखकर मंदिर, पाठशाला और धार्मिक कार्यक्रमों से जोड़ें, ताकि उनमें सद्गुण और सकारात्मक सोच विकसित हो सके। धर्म का आधार मजबूत होगा तो बच्चे संस्कारवान और समाज के लिए उपयोगी नागरिक बनेंगे।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312


