निर्यापक मुनि श्री योगसागर महाराज के बढ़ते कदम राजस्थान की और संपूर्ण राजस्थान में हर्ष की लहर

धर्म

निर्यापक मुनि श्री योगसागर महाराज के बढ़ते कदम राजस्थान की और संपूर्ण राजस्थान में हर्ष की लहर
गुना
परम पूज्य निर्यापक श्रमण मुनि श्री 108 योगसागर महाराज का इस वर्ष का वर्षा योग भक्ति उल्लास आस्था के साथ मध्य प्रदेश के गुना में भक्ति भाव के साथ संपन्न हो गया।

 

 

गुरुदेव के प्रवास में महती धर्म प्रभावना हुई नेता अभिनेता राजनेता व कही जानी मानी हस्तियों ने गुरुदेव का मंगल आशीर्वाद लिया इसी के साथ गुना नगर की जनता ने भी काफी धर्म लाभ प्राप्त किया जिसमें मंडल विधान प्रवचन आदि में सभी ने भाग लेकर अपने कर्मों के निर्जरा की और अपने आप को धन्य माना

 

 

 

 

गुरुदेव के राजस्थान आगमन की खबर से संपूर्ण राजस्थान में हर्ष की लहर है विगत कुछ दिनों में राजस्थान के कई नगरों से होते हुए गुरुदेव के चंद्रोदय तीर्थ चांदखेड़ी पहुंचने की संभावना है प्रबल हो चुकी हैं आज दोपहर में गुरुदेव ने गुना से बिहार करते हुए रुठियाई की ओर मंगल विहार किया इस सूचना से आसपास के क्षेत्र में काफी हर्ष की लहर दौड़ चुकी है एवं उमंग उल्लास परिपूर्ण दिख रहा है संभावनाओं के आधार पर ज्ञात हो रहा है कि महाराज श्री राजस्थान के कई नगरों में प्रवास कर सकते हैं। और उस पावन पुनीत राज्य राजस्थान जहां गुरुदेव की दीक्षा हुई है उसे धरा को भी गुरुदेव नमन करेंगे। अब सभी राजस्थान निवासी जोर शोर से जुटे हुए कि गुरुदेव हमारे नगर में पधारे

 

 

 

 

धन्य होगी राजस्थान की धरा
जब मुनिश्री योग सागर महाराज का आगमन होगा
सभी राजस्थानवासी बस यही गीत गा रहे हैं आने वाले हैं त्यागी वीतरागी है ज्ञानी
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *