आज दर्शनोंदय तीर्थ थूबोनजी राष्ट्र संत मुनि पुगंव श्री सुधासागरजी महाराज के कर कमलों से होगी दीक्षाधर्म को कभी कठिन मत मानना मेरे में पाने की शक्ति नहीं है मेरे में असमर्थता है तो भी पाकर रहुगा –मुनि पुंगव श्रीसुधासागरजी महाराज
थूबोनजी —
अंचल के सबसे बड़े तीर्थ अतिशय क्षेत्र दर्शनोंदय तीर्थ थूबोनजी में परम पूज्य आध्यात्मिक संत निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव श्रीसुधासागरजी ससंघ के सान्निध्य में प 23नबम्वर को दोपहर में भव्य जैनेश्वरी दीक्षाए अपने कर कमलों से प्रदान करेंगे इस हेतु दोपहर में दर्शनोदय तीर्थ थूबोनजी के खड़े बाबा भगवान आदिनाथ के दरबार में श्री गणधर महा मंडल विधान का भव्य आयोजन किया गया
धर्म करना बहुत सरल है इसको स्वीकार करना सीख लें मुनिश्री
इस अवसर पर धर्म सभा को सम्बोधित करते हुए मुनि पुगंव श्री सुधासागरजी महाराज ने कहा कि धर्म क्षेत्र में कभी दूरी मत बनाना।कभी भी धर्म कार्य को कठिन मत मानना मंदिर को दूर मत मानना नही तो एक दिन विपरीत परीस्थिति में आप तडप रहोगे और कोई तुम्हारी सुनने वाला नहीं मिलेगा लक्ष्मण जी की पिछले भव में मंदिर निकटता रही होगी तब ही एक रात बाकी थी भारत के आखरी छोड़ पर लंका में लक्ष्मण मुर्छित पड़े थे श्री राम चन्द्र जी को कोई रास्ता नहीं सूज रहा था तब वह मन्दिर की निकटता काम आई और एक रात में संजीवनी बूटी लेकर हनुमान जी पहुंच गए बाधा तो बहुत थी फिर भी उन्हें पार करते हुए आखिरकार लक्ष्मण जी अमोघ शक्ति को तोड़कर बाहर आ गए।
आज होगी मुनिश्री के करकमलों से जैनेश्वरी दीक्षाए
दर्शनोदय तीर्थ थूबोनजी के इतिहास में पहली बार एक साथ चौदह जैनेश्वरी दीक्षाए मुनि श्री सुधा सागर महाराज प्रदान करने जा रहे इस हेतु तीर्थ क्षेत्र कमेटी द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही है इस दौरान थूबोनजी अध्यक्ष अशोक जैन टींगू मिल उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र रोकड़िया संजीव श्रागर धर्मेन्द्र रोकड़िया संजीव जैन महामंत्री मनोज भैसरवास कोषाध्यक्ष प्रमोद मंगल दीप मंत्री शैलेन्द्र दददा राजेन्द्र हलवाई प्रदीप रानी जैन समाज अध्यक्ष राकेश कासंल महामंत्री राकेश अमरोद कोषाध्यक्ष सुनील अखाई उपाध्यक्ष अजित बरोदिया प्रदीप तारई राजेन्द्र अमन मंत्री शैलेन्द्र श्रागर मंत्री विजय धुर्रा मिडिया प्रभारी अरविंद कचनार सहित अन्य प्रमुख जनो ने सभी उपस्थित रहने का निवेदन किया है।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312









