सुखोदय तीर्थ पर भव्य निर्वाण महोत्सव मेला
दीपोत्सव का पर्व दीपावली पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सुखोदय तीर्थ पर निर्वाण महोत्सव मेले के उपलक्ष में निर्वाण लाडू चढ़ाया जाएगा प्रातः बागीदौरा नगर में विराजमान मुनि श्री विनम्र सागर जी संघ सहित नौगामा नगर मैं भव्य मंगल प्रवेश के बाद तीर्थ क्षेत्र पर प्रातः 8:00 बजे ध्वजारोण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा अतिथि निमंत्रण के बाद भगवान महावीर स्वामी की पूजन बड़े भक्ति भाव से गीतकार के मधुर स्वर लहरों के साथ अष्ट द्रव्य के थाल सजाकर अर्घ चढ़ाई जाएंगे
इस कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय जिला प्रमुख रेशम मालवीया प्रधान सुभाष भारतीय जनता पार्टी ब्लॉक अध्यक्ष ओम प्रकाश सुथार एवं कई गणमान्य अतिथियों का आगमन होगा मुनि श्री के मंगल प्रवचन के बाद निर्वाण लाडू बड़े भक्ति भाव से मुख्य मंदिर मानस स्तंभ, जल मंदिर एवं भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा के सामने लाडू चढ़ाया जाएगा इस अवसर पर जैन पाठशाला के छात्रों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे एवं पधारे हुए सभी धर्म प्रेमी बंधुओ के लिए वात्सल्य भोजन की व्यवस्था की गई है
