भारतीय जनता पार्टी की कथनी और करनी में अंतर : मप्र शासन के प्रकाशित “राजपत्र” में गोवंशीय मांस टैक्स फ्री घोषित

धर्म

भारतीय जनता पार्टी की कथनी और करनी में अंतर : मप्र शासन के प्रकाशित “राजपत्र” में गोवंशीय मांस टैक्स फ्री घोषित

      भोपालMadhya Pradesh) सरकार (Goverment) ने जीएसटी परिषद (GST Council) की सिफारिशों के बाद वस्तुओं पर टैक्स (Tax) की नई व्यवस्था लागू करने की अधिसूचना जारी कर दी है, जिसमें सभी तरह की सब्जियां, फल, पशु एवं मांस भी छूट में शामिल है। खास बात यह है कि सरकार ने जीवित गोवंशीय पशु (Bovine Animals) के अलावा गोवंशीय पशुओं के मांस (ताजा या ठंडा) को भी टैक्स फ्री किया है। सरकार का यह फैसला चौंकाने वाला है।

 

 

 

हालांकि मप्र में गोवंशीय पशुओं से मांस उत्पादन की कोई सूचीबद्ध इकाई नहीं है, लेकिन करमुक्त के फैसले से यह साफ है कि राज्य के भीतर गोवंशीय पशुओं के मांस विक्रय पर कोई रोक नहीं है। यह बात अलग है कि देश की राजनीति में गाय प्रमुख मुद्दा है। वाणिज्यिक कर विभाग द्वारा माल और सेवा कर अधिनियम 2017 की धारा 9 के तहत कर की छूट के तहत पशुओं की खरीद-विक्रय पर भी कोई प्रतिबंध नहीं हैं, वहीं मछली, मछली का मांस, अंडा, हड्डियां, सींगकोर, खुर, सींग का आटा भी कर छूट में शामिल है।

     यह कैसा प्रेम गोमाता से 

गाय वालों का ही गोवंश से यह कैसा प्रेम? जो लोग अपने आप को गौ भक्त कहते हैं वह इनकी सेवा को ही सबसे बड़ा मानते हैं लेकिन अपने आप को को भक्त कहने वाली सरकार ने यह क्या आदेश जारी कर दिया जो उनकी नीति नियति को स्पष्ट करता है यह करते कुछ है कहते कुछ है जिस देश में गोमाता की तरह पूजा जाता है उसी के साथ व्रजपात 

   क्या खूब लिखा है जिसको सुनने के बाद शायद आंखें खुले 

सुंदरी देवकीनंदन पशुओं का करुण क्रंदन, तेरी जन्मभूमि का यह अपमान है। मांस निर्यात बंद करो ऋषि भगवंत का फरमान है।   दूध भेजो खून नहीं हम हीरो के व्यापारी हैं। 

 

  हमारी संस्कृति के साथ भी कुठाराघात हम अहिंसा की पुजारी हैं और अहिंसा की बात करने वाले देश में ऐसे आदेश

    जी हा गाय नदी बंदर बकरी सबको अपनी जान प्यारी है 

  यह संस्कृति हमारी है हम अहिंसा के पुजारी हैं। 

  मांस निर्यात बंद करो ऋषि भगवंतो का फरमान है 

   खुद जीयो औरों को भी जीने दो।

    अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *