सिद्धचक्र महामंडल विधान का हुआ शुभारभ जीवन कर्म उदय के अनुसार चलता है आचार्य श्री विनिश्चय सागर महाराज 

धर्म

सिद्धचक्र महामंडल विधान का हुआ शुभारभ जीवन कर्म उदय के अनुसार चलता है आचार्य श्री विनिश्चय सागर महाराज 

रामगंजमंडी 

 परम पूज्य आचार्य श्री 108 विनिश्चय सागर महाराज सानिध्य में मंगलवार की बेला में सिद्ध चक्र महामंडल विधान का शुभारंभ हो गया पर प्रातः की बेला में श्री जी का अभिषेक शांति धारा की गई उसके उपरांत सभी क्रियाएं विधि विधान से संपन्न की गई एवं मंडल पर सिद्धों की आराधना करते हुए अरघ समर्पित किए गए यह महामंडल विधान 28 सितंबर तक चलेगा यह महामंडल विधान संघस्थ सभी ब्रह्मचारियों भैया बहिनों द्वारा किया जा रहा है।

 

 

     परम पूज्य आचार्य श्री 108 विनिश्चय सागर महाराज ने मंगल प्रवचन में सिद्धचक्र महामंडल विधान का महत्व समझाया और कहा कि ऐसे कर्म के उदय आते हैं की हमारी सारी अनुकूलताए समाप्त हो जाती हैं।

 

आचार्य श्री ने कर्म के विषय में कहा कि कर्म आते समय दिखाई नहीं देते लेकिन फल देते समय अनुभव में आते हैं। यह संसार में नीति नियम है जो करेगा वहीं भोगेगा और जैन दर्शन तो स्पष्ट रूप से ऐसा ही कहता है। उन्होंने कहा परेशानी तकलीफ और अभाव में यही सोचना चाहिए कि यह कर्म किसने किए हैं। जब हम सोचते उत्तर यही आएगा यह कर्म आपने ही किए हैं। अगर हम दूसरों के कर्म भोगने लग जाए तो हमारी क्रिया और भाव का कोई महत्व नहीं रह जाएगा। इसका भावार्थ समझते हुए गुरुदेव ने कहा कि जो बोएगा वही काटेगा।

 

 

बोया बाजरा है तो गेहूं कैसे काटोगे। अगर आपने अच्छा बोया है तो अच्छा काटोगे और अपने कम अच्छा बोया है तो कम अच्छा काटोगे। और यदि बहुत बुरा बोया है तो बहुत बुरा ही काटना पड़ेगा। उन्होंने कहा यह रूल्स है। उन्होंने कहा कि दुनिया ने जिन्हें दुनिया से लेना देना नहीं है उन्हें व्यवस्थापक बना दिया। भगवान को कोई लेना-देना नहीं है। लेना देना तो हमें है। उन्होंने कहा कि मोहनीय कर्म आता है तब हमारी इच्छाएं होती हैं।

 

सिद्ध चक्र विधान सिर्फ सिद्धों की आराधना के लिए नहीं होता यह कर्म और कर्म के फल को समझने के लिए होता है। यह समझने की जरुरत है वर्तमान में कुछ नहीं किया है लेकिन पहले इतना कुछ करके आए हैं उनके फलों के कारण व्यक्ति को रोना पड़ता है तकलीफ देखनी पड़ती है।

 

 

कष्ट भोगना पड़ता है। जो कर्म हमने पहले किए हैं वह तो भोगना ही पड़ेगा। हमें समझने की जरूरत है हमारा जीवन ऐसे ही नहीं चल रहा है, गाड़ी का उदाहरण देते हुए कहा कि कोई गाड़ी नहीं है जो स्टार्ट कर दी और आगे बढ़ गई। जीवन है यह कर्म के उदय के अनुसार चलता है। हमारी विशुद्धि में ही ताकत है जो पाप को पुण्य में बदल सकती है।

    अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *