आचार्य श्री प्रज्ञासागर महाराज सानिध्य में श्री प्रदीप जैन दैनिक विश्व परिवार रायपुर राजा श्रेणिक पुरस्कार से हुए सम्मानित 

धर्म

आचार्य श्री प्रज्ञासागर महाराज सानिध्य में श्री प्रदीप जैन दैनिक विश्व परिवार रायपुर राजा श्रेणिक पुरस्कार से हुए सम्मानित 

कोटा 

परम पूज्य तपोभूभी प्रणेता आचार्य श्री 108 प्रज्ञासागार महाराज सानिध्य में महावीर नगर प्रथम में प्रज्ञालोक में जैन पत्रकार सम्मेलन आयोजित हुआ जिसमें दैनिक विश्व परिवार रायपुर के प्रधान संपादक श्री प्रदीप जैन रायपुर को राजा श्रेणिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

 

 

     यह पुरस्कार तपोभूमि उज्जैन कमेटी के द्वारा प्रदान किया गया उन्हें तिलक माला दुपट्टा पहनाते हुए 25000 रूपए की नकद राशि एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर उन्हें  सम्मानित किया गया। यह सम्मेलन जैन पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रमेशचंद जैन तिजारिया की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

   उनके गे पुरस्कार मिलने के बाद जैन पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रमेशचंद जैन तिजारिया महामंत्री उदयभान जैन, राकेश जैन चपलमन, पारस जैन राजस्थान पत्रिका, साधना मदावत, रेखा पतंगिया, दिलीप जैन, महेंद्र बेराठी, संजय बडजात्या कामा, रविंद्र काला, पारस जैन पारसमणी, सुरेंद्र रांका अभिषेक लुहाड़िया रामगंजमंडी, राजाबाबू गोधा, महावीर सरावगी, श्रीमती कल्पना जैन नोएडा, मनीष जैन उदयपुर, विमल बज, अमित जैन बारा ने उन्हें बधाई हम शुभकामना प्रेषित की सभी ने श्री प्रदीप जैन के योगदान को सराहा।

   

एक नजर श्री प्रदीप जैन रायपुर के सफर पर 

  श्री प्रदीप जैन रायपुर कलम और पत्रकारिता क्षेत्र में एक बहुत बड़ा नाम है उनके कार्य उनकी लेखनी उनकी समाज सेवा अपने आप में अभूतपूर्व है श्री जैन असाधारण प्रतिभा के धनी हैं। एक ख्याति लाभ से परे हैं सभी को साथ लेकर चलना उनके व्यक्तित्व का एक महत्वपूर्ण गुण हैं। वे कलम की लेखनी जी धनी होने के साथ साथ सभी कलम कारो और पत्रकारों की लिए आदर्श हैं।

 

 

 

परिचय

श्री प्रदीप कुमार जैन का जन्म दिनांक 1 मार्च, 1962 को छत्तीसगढ़ राज जी के रायपुर जिले में पिता स्व. श्री कैलाश चन्द्र जैन (पूर्वअध्यक्ष– राज्य प्रेस मान्यता समिति, उत्तरप्रदेश शासन, लखनऊ एवंपूर्व अध्यक्ष श्रमजीवी पत्रकार संघ ) की बगिया में हुआ। श्री प्रदीप जैन प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया, भारतगणराज्य एवं राज्य प्रेस मान्यता समिति, उत्तरप्रदेश शासन, लखनऊ के सदस्य रह चुके हैं। वर्तमान में श्री जैन दैनिक विश्व परिवार,रायपुर के संपादक हैं। यह लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र मेंअपनी सेवायें प्रदान कर रहे हैं। इनके शिक्षा क्षेत्र पर नजर डाली जाए तो इन्होंने हिन्दी, अंग्रेजी व राजनीतिशास्त्र में एम.ए. किया है और एल.एल.बी. करने के अलावा,  मैकेनिकल इंजीनियर में डिप्लोमा किया हुआ है। इसके अलावा।  जर्मनी – बर्लिन से वार्नर लैम्ब्रेज अंतर्राष्ट्रीय पत्रकारिता संस्थान से पत्रकारिता में डिप्लोमा भी किया हुआ है। साथ ही यह अल्पसंख्यकशैक्षणिक संस्था आयोग, भारत सरकार के समन्वयक, जिला खाद्य वआपूर्ति समन्वय समिति के सदस्य रहे हैं और जिला प्रेस प्रशासन समन्वय समिति के सदस्य एवं आकाशवाणी वार्ताकार हैं।

इसी के साथ विभिन्न सामाजिक, राजनैतिक, धार्मिक, सांस्कृतिकविषयों पर रचनात्मक, सृजनात्मक एवं संग्रहणीय प्रकाशनों कासंपादन व प्रकाशन भी किया है। वर्तमान में श्री जैन दिगम्बर जैन महासमिति, छत्तीसगढ़ अंचल, रायपुर के अध्यक्ष हैं।

        अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

 

|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *