तिर्यच प्राणी भी गुरुदेव विनिश्चय सागर महाराज के मंगल विहार में समर्पित

धर्म

तिर्यच प्राणी भी गुरुदेव विनिश्चय सागर महाराज के मंगल विहार में समर्पित
तनोदिया
दिगंबर संत साधना का जीवंत प्रमाण है। उनके लिए उनके लिए आकाश ओढ़न है धरती बिछोना है। तपती धूप हो, भीषण सर्दी हो बस राग रंग से परे होकर बस अपनी साधना करना निर्मोहीता निष्प्रहता इनमें होती है।

 

 

हर कोई जीव उनकी आशीष पाता है एवं सेवा में तत्पर हो जाता है। मूक प्राणी भी उनकी आशीष वात्सल्य को पाकर अपने को धन्य मानता है।

 

ऐसा ही पल रविवार की बेला में दिखा जब पूज्य आचार्य श्री 108 विनिश्चय सागर जी महाराज का मंगल विहार तनोडिया से पॉलिटेक्निक कॉलेज के लिए चल रहा था इस बीच मूक तिर्यच प्राणी कुत्ता गुरुदेव के चरणों में आया ओर सेवा में समर्पित हो गया ऐसा लगा जैसे सब कुछ उसने गुरुदेव को समर्पित कर दिया हो और गुरुदेव के मंगल विहार में चलता रहा आचार्य श्री ने एवं समस्त संघ ने अपना आशीर्वाद भी प्रदान किया।
पूज्य गुरुदेव का मंगल विहार इंदौर से उज्जैन होते हुए रामगंज मंडी के लिए हो रहा है जहां वर्षा योग 2025 संपन्न होगा गुरुदेव के मंगल विहार में श्री ऋषभ जैन, मुकेश जैन, प्रदीप जैन गर्ग, नितिन जैन सबदरा सम्मिलित रहे।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *