*पर्युषण महापर्व का दूसरा दिन उत्तम मार्दव धर्म* सुरेश चंद्र गांधी नौगामा जिला बांसवाड़ा की रिपोर्ट
पर्युषण महापर्व का दूसरा दिन उत्तम मार्दव धर्म के दिन प्रातः आदिनाथ मंदिर की भगवान महावीर समवशरण मंदिर , सुखोदय तीर्थ में विशेष शांति धारा अभिषेक सुनील भैया बीना विधानाचार्य रमेशचंद्र गांधी के सानिध्य मे की गई आज का अभिषेक करने का प्रथम सौभाग्य संदीप राजेंद्र , विनीत नानावटी सुभाष , पिंडारमिया राजेंद्र, प्रकाश कांतिलाल, नानावटी मनोज विनोद कुमार को प्राप्त हुआ इस अवसर पर मंदिर जी से श्री जी को गाजे बाजे के साथ पंडाल में लाया गया जहां पर सिंहासन पर विराजमान कर गीतकार पंकज जैन के मधुर गीत स्वर लहरों के साथ महिलाओं ने एवं पुरुषों ने वाद्य यंत्रों स्वर लहरों के साथ बड़े भक्ति भाव से देव शास्त्र गुरु पूजन 10 लक्षण पूजन सरस्वती पूजन पंचमेरू पूजन के अर्ध चढ़ाए,
इस अवसर भैया जी ने उत्तम मार्दव धर्म की महिमा बताई दोपहर में भैया जी द्वारा मार्दव धर्म पर मार्मिक प्रवचन किया शाम को प्रतिक्रमण ध्यान भैया जी द्वारा कराया गया प्रश्न मंच के माध्यम से में धर्म पर प्रकाश डाला गया इस अवसर पर मनीषा नानावटी व आशीष पिंडरमिया की दिशा निर्देशन में जैन पाठशाला के बच्चों द्वारा नाटक का मंचन किया गया एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए

आज इस अवसर पर मंदिर जी में पंचोरी जयेश कुमार, गणेशी देवी को 48 दीप विधान एवं महा आरती करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ
