वर्ष भर में हुई ज्ञात अज्ञात भूलो की क्षमा याचना के साथ तपस्वियो एवम उत्कृष्ट सेवा देने वालों का सम्मान कर महावीर दिगंबर जैन मंदिर में मनाया गया क्षमावाणी पर्व
रामगंजमंडी
शनिवार की संध्या बेला में श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में क्षमावाणी पर्व मनाया गया जिसमें सर्वप्रथम श्री जी का अभिषेक शांति धारा की गई जिसमें अभिषेक शांति धारा करने का पुण्य लाभ एवं सोलहकारण की माला का पुण्य लाभ CA नेहा सुपुत्री विजय अनिता हरसौरा को व रतनत्रय माला का पुण्य लाभ रमेशचन्द गौरव खटोड को प्राप्त हुआ। इसके साथ ही पांच उपवास 10 उपवास एक उपवास करने वाले तपस्वी का भी सम्मान किया गया जिसमें आदिश बाबरिया कविता सरवाड़िया सिद्धार्थ बाबरिया पूजा बाबरिया एवम आरवी विवान रचित आराध्य आनवी को भी सम्मानित किया।
इसी के साथ उत्कृष्ट सेवा देने वाले सभी का सम्मान शाल दुपट्टा माला पहनाकर श्रीफल भेंट किया गया। इसी के साथ महावीर दिगंबर जैन मंदिर अध्यक्ष महेंद्र ठोरा ने सभी का आभार प्रकट करते हुए सभी से क्षमा याचना की।

महामंत्री पदम
सुरलाया ने सभी से ज्ञात अज्ञात भूलो के लिए क्षमा याचना की। इस अवसर पर शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर के नव निर्वाचित अध्यक्ष दिलीप कुमार विनायका भी अभिनंदन किया गया एवं उन्होंने भी अपने उद्बोधन में सभी से क्षमा याचना की इस अवसर पर मिडिया समाचार जगत में कवरेज करने पर अभिषेक लुहाड़िया का भी बहुमान किया गया

एवम नगर गौरव आकाश भैय्या शास्त्री व प्रशांत भैय्या शास्त्री का सभी समाज बन्धुओ ने मिलकर सम्मान किया इसी के साथ आलोचना पाठ बोलते हुए सभी ने एक दूसरे से गिला शिकवा भुलाकर गले मिलते हुए क्षमा याचना की। जैन संस्कृति व जैन धर्म में क्षमा का विशेष महत्व बताया गया है और क्षमा सभी के जीवन में आना चाहिए क्षमा वीर का भूषण कहा गया है।
