फागी कस्बे में 12 तारीख की शाम 8:00 बजे गुण सागर कॉलोनी में सुरेंद्र कुमार जैन के घर पर हुई जेवरात लूट के मामले में शामिल दो और अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
फागी/
फागी कस्बे की गुणसागर कॉलोनी में सुरेंद्र कुमार जैन पंसारी के घर पर 12 दिसंबर 2021 शाम को जेवरात लूट के मामले में पुलिस द्वारा आज दो और बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। फागी व्यापार मंडल के प्रवक्ता राजाबाबु गोधा ने बताया कि जेवरात की लूट का खुलासा करने के लिए फागी व्यापार मंडल महासंघ के अध्यक्ष कुलदीप श्रीमाल की अगुवाई में शांतिपूर्वक फागी थाने धरना प्रदर्शन भी किया था, जिसके के फल स्वरुप जयपुर जिला ग्रामीण पुलिस अधीक्षक श्री मनीष अग्रवाल के निर्देशन में एडिशनल एसपी डा. तेजपाल सिंह , दूदू वृताधिकारीअशोक कुमार चौहान के सुपर विजन में एक टीम गठित की गई थी, जिसमें त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी सहायता से 48 घंटे के भीतर ही वारदात का खुलासा कर तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। उसी कड़ी में आज पुलिस द्वारा लूट की वारदात में सहयोग करने वाले दो और अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है,तथा रेकी में प्रयुक्त बिना नंबर का वाहन रायलइनफील्ड वाहन मोटरसाइकिल बरामद की है। अभियुक्तों पर अभियोग संख्या 719/ 2021 धारा 392 आई.पी.सी में दर्ज कर अनुसंधान जारी है, श्री रमेश सिंह तंवर थाना अधिकारी फागी, श्री तेजराम थाना फागी, श्रीअनुज कुमार थाना फागी, श्री अनिल कुमार थाना फागी,की टीम द्वारा उपरोक्त कार्य में सफलता हासिल की है।सम्मानीय जिला पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री मनीष अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि संपति संबंधित अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया हुआ है, उन्होंने बताया कि जिला पुलिस की आमजन से अपील है कि किसी भी अनजान व्यक्ति को पूर्ण तसल्ली के पश्चात ही घर में घुसने दे तथा दरवाजा खोलने से पूर्व पूर्ण तसल्ली करें व घर के आसपास व मोहल्ले में कोई अनजान व संदिग्ध व्यक्ति घूमता नजर आए तो तुरंत पुलिस को सूचना दें जिससे अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
*राजाबाबू गोधा व्यापार मंडल महासंघ प्रवक्ता फागी*

