चंबल के बीहड़ों से हो रहा गुरु चरणों की ओर मंगल विहार चंबल के बीहड़ो अर्हम योग प्रणेता, मुनि श्री 108 प्रणम्य सागर जी एवं मुनि श्री 108 चंद्र सागर जी महामुनिराज का आगरा से कुंडलपुर की ओर मंगल विहार निरंतर चल रहा है । वही 15 दिसम्बर को पूज्य श्री ससंघ ने धौलपुर की राह छोड़ मंगल विहार चम्बल के बीहड़ों की ओर किया । धौलपुर की राह छोड़ अब पुज्य श्री ससंघ अम्बाह होते हुए ग्वालियर, सोनागिर, झाँसी होते हुए कुंडलपुर की ओर मंगल विहार करने की संभावना है । संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमडी
