आरोन में उत्साह पूर्वक मनाया गया क्षमा वाणी की तरह भुजरिया पर्व
आरोन*। गुना जिले का प्रमुख पर्व भुजरिया पर्व आरोन में शांति सद्भाव एवं भाईचारे के साथ मनाया गया।इस आयोजन के तहत नगर के प्रमुख समाजसेवी एवं जैन मिलन के नगर अध्यक्ष संजीव जैन रामपुर के प्रतिष्ठान पूजा परिधान पर भुजरिया मिलन समारोह भी आयोजित किया गया। इस आयोजन में आरोन नगर परिषद में विधायक प्रतिनिधि श्री मिंटूलाल जैन नगर परिषद के सभी पार्षदों एवं नगर परिषद कर्मियों के साथ उपस्थित हुए एवं नगरवासियों को भुजरिया पर्व की शुभकामनाएं दीं।
सुनील झंडा ने जानकारी देते हुए बताया कि जैन मिलन के अध्यक्ष संजीव जैन रामपुर ने इस आयोजन में शामिल हुए जैन समाज,ब्राह्मण समाज,रघुवंशी समाज, राजपूत समाज,यादव समाज,श्रीवास्तव समाज, स्वर्णकार समाज,कुशवाह समाज,ओझा समाज,मुस्लिम समाज आदि गणमान्य नागरिक जनों का आभार व्यक्त किया।
*सुनील जैन झंडा आरोन से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
