आगरा खंडेलवाल दिगंबर जैन समिति का आयोजित हुआ शपथ ग्रहण समारोह**

धर्म

**आगरा खंडेलवाल दिगंबर जैन समिति का आयोजित हुआ शपथ ग्रहण समारोह**

 

 **आगरा**आगरा खंडेलवाल दिगंबर जैन समिति के नवीन कार्यकारणी का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को आगरा के बाईपास रोड स्थित उद्दपी रेस्ट्रोरेंट में आयोजित किया गया| कार्यक्रम का शुभारंभ सरिता काला ने मंगलाचरण के साथ किया।जिसमें कमल गोधा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष निर्मल मौठ्या, मंत्री पंकज जैन भूंच,कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र बैनाड़ा,उपाध्यक्ष नरेन्द्र गोधा,उपाध्यक्ष संदीप पाटनी,उपमंत्री दिलीप जैन बड़जात्या के साथ सभी उपस्थित शैली संयोजकों और सदस्यों को शपथ दिलाई गई।

 

 

 

 

 

जिसमें सभी ने निष्ठा और विश्वास से काम करने के लिए शपथ ली|इस अवसर पर श्री दिगंबर जैन लोकोदय तीर्थक्षेत्र के नवनिर्वाचित अध्यक्ष निर्मल मोठ्या और उपाध्यक्ष राजेश सेठी का भी सभी ने अभूतपूर्व स्वागत सम्मान किया|इसके साथ ही खण्डेलवाल जैन समाज के उन लोगों को भी सम्मानित किया गया,जिन्होने सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किए है|समारोह का संचालन पंकज भूंच द्वारा किया|इस कार्यक्रम में विभु बैनाड़ा,अजित रांवका,शैलेन्द्र जैन,नानकचंद जैन,मनीष जैन,रोहित जैन,अनिमेष जैन,मीडिया प्रभारी शुभम जैन,गोपीचंद जैन,सुबोध पाटनी,उषा मोठ्या,सरिता काला,प्रिया जैन,रूबी बैनाड़ा,समस्त आगरा खंडेलवाल दिगंबर जैन समिति के सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे| 

 

शुभम-जैन आगरा से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *