हाटपिपलिया जिला देवास मध्य प्रदेश के पार्थ टोंग्या ने नॉर्थ जोन कंपाउंड तीरंदाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया नाम को भी सार्थक किया
हाटपिपल्या
नाम की सार्थकता को यथार्थ रूप में परिलक्षित करने वाले बहुत कम व्यक्ति होते ।
जी हां ऐसा कर दिखाया हाटपिपलिया जिला देवास मध्यप्रदेश के पवन चंदा टोंग्या के पौत्र एवम रुचि आनंद टोंग्या के पुत्र पार्थ टोंग्या ने ।
अर्जुन का एक नाम पार्थ भी है ठीक उसी अर्जुन का प्रतिरूप बनते हुए पार्थ ने सीबीएसई नॉर्थ जोन कंपाउंड तीरंदाजी प्रतियोगिता में निशाना साधते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया ऐसा उन्होंने एक बार नहीं कई बार किया है।
पार्थ की इस स्वर्णिम सफलता पर उनके कोच सचिन वेदवान ने उन्हें बधाई प्रेषित की उनके कोच ने कहा उनकी लगन निष्ठा कोई सानी नहीं यह आगे चलकर देश का नाम भी ऊंचा करेगा। 
पार्थ तुलाज. इन्टर नेशनल स्कूल द मॉडर्न गुरुकुल देहरादून के 12 वी के,छात्र है। 31 जुलाई 2025 यह प्रतियोगिता मेरठ के सत्यकॉम इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित हुई। सबसे बड़े गौरव की बात यह है की पार्थ आगामी होने वाली राष्ट्रीय तीरंदाजी सीबीएसई प्रतियोगिता में अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करेगे।



उम्र किसी सफलता की मोहताज नहीं होती बल्कि मेहनत लगन जुनून जज्बा इंसान को सफलता के पायदान दिलाता है।
निश्चित रूप से जैन जगत एवं परिवार के लिए गौरवान्वित करने वाले पल है।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312


