ऐसा व्यक्ति साथ रखो जो सब कुछ के जाने पर भी सड़क पर तुम्हारा सहारा बने मुनि श्री सुधासागर महाराज

धर्म

ऐसा व्यक्ति साथ रखो जो सब कुछ के जाने पर भी सड़क पर तुम्हारा सहारा बने मुनि श्री सुधासागर महाराज

अशोकनगर ऐसा मित्र बनाओ जो जीवन की समस्याओं का समाधान कर सके।ऐसा भाई बनाओ जो संकट में सबसे पहले मदद को आगे आए। उन्होंने कहा कि संसार में ऐसे ज्ञानी भी होते हैं। जो मौत के मुंह से भी बचा सकते हैं।जीवन में ऐसा व्यक्ति साथ रखो जो सब कुछ खो जाने पर भी सड़क पर यह तुम्हारा सहारा बन जाए।

 

 

यह बात सुभाषगंज मैदान में चल रही धर्मसभा को संबोधित करते हुए मुनिश्रीसुधासागर जी महाराज ने कहेउन्होंने कहा कि भाई से इतना प्रेम हो कि अगर घर में भोजन न हो तोवह भोजन करा दे। धीरूभाई अंबानी और उनके भाई की लड़ाई काउदाहरण देते हुए कहा की इज्जत दांव पर हो तो सबसे पहले भाई ही आगे आए। इतना मत लड़ो कि संकट में भाई खुश हो। प्रेम इतना हो कि संकट में वह तुम्हारे काम आ जाए।

 

मुनिश्री ने कहा कि ऐसा पड़ोसी बनाओ जो चोर के घर में घुसते ही सबसे पहले मदद को आए राजनीति में भी बड़े-बड़े राजा सलाहकार रखते हैं। तुम भी सलाहकार रखो। मित्र और सलाहकार ज्ञानी हो। ज्ञानी से ज्ञानी मिले तो दो बातें होती हैं, मूर्ख से मूर्ख मिले तो दो लातें पड़ती हैं।अच्छे लोग घर को स्वर्ग बना देते हैं

 

आचार्य श्री विद्यासागर महाराज को किया याद

आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज कोयाद करते हुए उन्होंने कहा कि वह दुर्लभ संत थे। सही आचार्य वही होता है जिसकी आंखों को देखकर शिष्य उनके मन कीबात समझ जाए। गुरु की भावना को आंखों से पढ़ ले। आचार्य श्री विद्यासागर जीमहाराज का प्रभाव ऐसा था कि उन्हें कुछ कहना नहीं पड़ता था। उनके इशारे से ही सब काम हो जाता था। हमारा सौभाग्य रहाकि हमें उनके दर्शन का अवसर मिला।

 

समझदार स्त्री से विवाह करना चाहिए

उन्होंने कहा कि विवाह समझदार स्त्री से करना चाहिए। ऐसा जीवनसाथीहो जो गृहस्थ धर्म की गाड़ी चला सके। यदि कोई ‘भाई नहीं है तो ऐसा मित्र बनाओ जो जीवन की गाड़ी चला सके। हर क्षेत्र का एक सलाहकार रखो। पहले यह देखो कि जीवन में कौन-कौन सी समस्याएं आ सकती हैं। यदि उनसे निपट नहीं सकते तो सलाहकाररखो। एक सर्वोच्च व्यक्ति का पता हमेशा पास रखो।छोटी बीमारियों का इलाज छोटे डॉक्टर से ही कराओ।

 

जन्म देने वाली मां मन वाली होती है

प्रकृति मां के स्वरूप पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि वह सदा विद्यमान है।जन्म देने वाली मां मन वाली होती है, प्रकृति मां मौन होती है। ऐसी मांओंको देखा है जो कोमा में पड़ी होती हैं, फिर भी बच्चे को दूध पिला रही होतीहैं। प्रकृति मां भी ऐसी ही है, जिससे सारा जगत पल रहा है।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *