गुरुचरणों में समाधिस्थ हुईं पूज्य आर्यिका105 श्री आदिश्री माताजी एक ही दिन में दीक्षा, सल्लेखना और समाधि का अनुपम आदर्श प्रस्तुत किया

धर्म

गुरुचरणों में समाधिस्थ हुईं पूज्य आर्यिका105 श्री आदिश्री माताजी एक ही दिन में दीक्षा, सल्लेखना और समाधि का अनुपम आदर्श प्रस्तुत किया

 

दिल्ली, 25 जुलाई 2025
परम पूज्य स्थविर संत श्री 108सुरत्न सागराचार्य जी महाराज की दीक्षित शिष्या, पूज्य आर्यिका श्री 105आदिश्री माता जी ने दिनांक 25 जुलाई 2025 को प्रातः 11:56 बजे, दिल्ली के राधेपुरी स्थित श्री चन्द्रप्रभ दिगम्बर जैन मंदिर में, गुरुचरणों में यम सल्लेखना व्रत सहित समता पूर्वक समाधि मरण को प्राप्त किया।

 

 

विगत चार माह से पूज्य माता जी का स्वास्थ्य अत्यंत दुर्बल था। उन्होंने केवल पानी व नारियल जल पर आहार स्वीकार कर सल्लेखना व्रत की कठोर आराधना की।

एक परिचय
मूलतः उन्होंने अपनी क्षुल्लिका दीक्षा फिरोजाबाद स्थित श्री महावीर जिनालय में 2023 के ज्येष्ठ शुक्ल पंचमी को प्राप्त की थी। गृहस्थ जीवन में वे अनेक साधना-पथिकों की प्रेरणा बनीं, जिनमें उनकी नानी माँ भी शामिल थी।

 

इस वर्ष महामृत्युंजय तीर्थक्षेत्र पर ऋषभदेव जन्म-तप कल्याणक महोत्सव 2025 के अवसर पर, पूज्य माता जी ने परम पूज्य अंकलीकर अक्षुण्ण परम्पराचार्य श्री 108 सौभाग्य सागर जी महाराज से 12 वर्ष की सल्लेखना व्रत को अंगीकार किया।

 

25 जुलाई 2025 प्रातः 9 बजे पूज्य माता जी ने स्वयं दीक्षा की भावना व्यक्त की। पूज्य गुरुवर के चरणों में आर्यिका दीक्षा ग्रहण की और तत्पश्चात यम सल्लेखना व्रत स्वीकार कर, महापर्व के समान 11:56 बजे समाधिपूर्वक आत्मकल्याण को प्राप्त किया।
उनकी अंतिम भावना थी —”मेरी समाधि मेरे गुरुवर के चरणों में हो…”
और यह भावना पूर्ण हुई।

🌸 सघन सेवा में सहभागी रहीं
👉 क्षुल्लिका श्री सुमार्गश्री माता जी
👉 क्षुल्लिका श्री सुआर्याश्री माता जी
👉 क्षुल्लिका श्री सुअथेष्टश्री माता जी
👉 संघस्थ ब्रह्मचारिणी अनुप्रेक्षा दीदी
👉 ब्रह्मचारिणी माया देवी
👉 एवं उषा जैन माता जी
जिन्होंने पूज्य माता जी के अंतिम समय में निरंतर संयम, सेवा और भक्ति भाव से सहयोग प्रदान किया, जिससे सल्लेखना व्रत की महिमा और अधिक पुष्ट हुई।

🔥 अग्नि संस्कार का सौभाग्य प्राप्त हुआ
👉 श्री अमर चन्द्र जैन (प्रधान, राधेपुरी जैन समाज)
👉 श्री सचिन जैन (संघ सारथी, राधेपुरी)
👉 श्री दीपक जैन खिवाई, सूर्य नगर
👉 संघस्थ ब्रह्मचारी श्री गणेशलाला जी को

🙌 अंतिम यात्रा में राधेपुरी जैन मंदिर समिति, समाज व विशेषकर युवा समाज ने तन-मन से सहयोग देकर पूज्य माता जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
🕊️ पूरे जैन समाज ने इस ऐतिहासिक और विरले प्रसंग पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की, जहाँ एक ही दिन में दीक्षा, सल्लेखना और समाधि का आदर्श सामने आया — यह युगों तक साधकों को प्रेरणा देता रहेगा।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *