आचार्य श्री विराग सागर महाराज ने हमें बच्चों की तरह पढ़ाया आचार्य श्री विनिश्चय सागर महाराज का रविवार को होगा भव्य वर्षायोग कलश स्थापना समारोह
रामगंजमंडी
रविवार की दोपहर बेला में आचार्य श्री 108 विनिश्चय सागर महाराज का वर्षा योग कलश स्थापना समारोह कृषि उपज मंडी प्रांगण में होगा जिसके लिए भक्तों का आना शुरू हो गया है आचार्य श्री को दोपहर की बेला में बैंड बाजो एवम जयघोष के साथ कृषि उपज मंडी प्रांगण लाया जाएगा जहां भव्य वर्षा योग कलश स्थापना समारोह संपन्न होगा।
शनिवार की बेला में आचार्य श्री 108 विनिश्चय सागर महाराज सानिध्य में आचार्य गुरुवर 108 विराग सागर महाराज सागर महाराज के जीवन कृतित्व पर विद्वत संगोष्ठी आयोजन कियागया जिसमें दूर-दराज से आए विद्वत जनों ने भाग लिया विद्वत संगोष्ठी का शुभारंभ आचार्य श्री 108 विराग सागर महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया एवं शास्त्र भेंट किया गया इस विद्वत्त संगोष्ठी में 10 विद्वानों ने भाग लिया एवं आचार्य श्री के जीवन कृतित्व पर प्रकाश डाला इस अवसर पर सभी विद्वत जन ने आचार्य श्री के कर कमलों में शास्त्र भेंट किया। आचार्य गुरुदेव के चरणों के पद प्रक्षालन का सौभाग्य प्रमोद कुमार सुरेश कुमार बाबरिया दोतडा वाले परिवार को प्राप्त हुआ। इसके साथ ही विशेष थाल सजाकर भक्ति भाव के साथ आचार्य श्री का अष्ट द्रव्य से पूजन किया गया विद्वत जन ने गुरुदेव के विषय में प्रकाश डालते हुए कहा कि आचार्य श्री विद्यासागर महाराज एवं आचार्य श्री विराग़ सागर महाराज के कारण श्रमण परंपरा दिखाई दे रही है। इनके विराट व्यक्तित्व के कारण श्रमण परम्परा जीवित है। उन्होंने कहा कि आचार्य श्री विराग सागर महाराज सागर महाराज के अंदर समता दिखाई देती थी उन्होंने समता निष्प्रहता के साथ निर्वाहन किया।

जीवन कृतित्व प्रकाश डालते हुए विद्वत जन ने कहा आचार्य श्री ने देशभक्ति में योगदान देते हुए शाकाहार एवं व्यसन मुक्ति का अभियान चलाया। आचार्य श्री ने 1993 में श्रेयांश गिरी में विधायक सुंदरलाल जी को व्यसन एवम मांसाहार का त्याग कराया उन्होंने टीकमगढ़ भिंड आदि अनेक स्थानों पर इसके लिए विशेष अभियान चलाया इस मुहिम के द्वारा अनेक लोगों ने शाकाहार अपनाने एवम व्यसन मुक्त रहने का संकल्प लिया। उन्होंने इस हेतु 2007 में 10000 विद्यार्थियों की एक रैली की जिसमें 88 साधु संतों ने अपना सानिध्य प्रदान किया एवं गुरुदेव ने शाकाहार का प्रचार प्रसार किया साथ ही सभी बच्चों ने शाकाहारी रहने का संकल्प लिया। सभी विद्वानों ने आचार्य श्री से इस बात का भी निवेदन किया कि आचार्य श्री के जीवन कृतित्व पर एक स्मारिका का प्रकाशन होना चाहिए। दोपहर के सत्र में विद्वत्त जन ने कहा कि आचार्य श्री विराग सागर महाराज ने जीवंत कृतियों का निर्माण किया जिससे भारतवर्ष का जैन समाज ही नहीं अपितु विश्व भी गौरांवित हुआ आचार्य श्री ने समाज को जोड़ने का काम किया आचार्य श्री पद प्रतिष्ठा से निर्लेप थे। आचार्य श्री ने अनेक तीर्थ का निर्माण कराया आचार्य श्री ने कहा था कि एक हजार तीर्थ का निर्माण करने से एक तीर्थ का जीर्णोद्धार कराओ उतना ही पुण्य मिलेगा। आचार्य श्री ने अनेक तीर्थ का जीर्णोद्धार कराया विद्वत जन ने कहा तीर्थंकरों को नहीं देखा चलते फिरते तीर्थ के रूप में विराग सागर महाराज को देखा

इस अवसर पर आचार्य श्री 108 विनिश्चय सागर महाराज ने कहा की हमने आचार्य श्री को निकट से देखा है हमारा उनसे हृदय से जुड़ा व्यवहार था। उन्होंने कहा आचार्य श्री ने हमें बच्चों की तरह पढ़ाया मैं तो कहता हूं उनसे अच्छा और कोई नहीं मिल सकता आचार्य श्री के भीतर उन्मुक्ति और गंभीरता थी। दिगंबर संत के लिए यह उपदेश दिया जाता है कि प्रेम तो करना पर्याय से नहीं द्रव्य से रखना। गुरुदेव ने हमें सिखाया सभी से समान व्यवहार होना चाहिए। उन्होंने हमें कहा था की आशीर्वाद देने में कभी पीछे मत हटाना। कोई नमोस्तु ना करें तो भी उसे आशीर्वाद देना। नियति को कोई नहीं बदल सकता अगर नियति को बदल सकता तो मैं उन्हें जाने नहीं देता।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312


