– राघौगढ़ में सुधासागर महाराज के मंगल प्रवेश में दिखा भक्तों का सैलाब बारिश में भी शानदार प्रबंधन और नगर सज्जा की सकल दिगम्बर जैन समाज राघौगढ़ की दूर तक तारीफ
राघौगढ़
परम पूज्य निर्यापक श्रमण मुनिश्री 108 सुधासागर महाराज का मंगल प्रवेश शुक्रवार की बेला में राघौगढ़ में हुआ जो बहुत ही अदभुत था।
गुरुदेव की अगवानी बहुत ही अभूतपूर्व थी बारिश के बावजूद साज सज्जा अलौकिक थीं इस अवसर पर श्री जयवर्धन सिंह ने भी पहुंचकर महाराज श्री का आशीर्वाद लिया।महाराज श्री ने अपने प्रवचन में कहा दुनिया के हर वर्ग हर धर्म ने भगवान का अस्तित्व माना दुनिया में ऐसा कोई धर्म नहीं जिसने भगवान का अस्तित्व नहीं माना हो सुधा सागर महाराज ने कहा भारत में दो ऐसे संवैधानिक पद हैं जो इन पदों पर पहुंचकर किसी राजनीतिक दल से जुड़े नहीं रहते हैं, वह भारतके राष्ट्रपति व राज्यपाल उन्होंने यहभी कहा कि राष्ट्रपति व राज्यपाल जब मतदान करने जाते हैं तो निश्चित ही किसी एक दल के पक्ष में मतदान करते हैं, किसी एक दल से जुड़े नहीं रहना यह उनका भारी रूप है किसी एक दल के पक्ष में मतदान करना यह उनके अंतरंग रूप है।
महाराजश्री ने कहा दीप जलाकर आप अपने घर में दीवाली मना लेते हैं जीवन में प्रकाश कर लेते हैं अंधेरे में आपको कुछ भी नहीं दिखने वाला जब माचिस की एक तीली से घनघोर अंधेरा दूर हो जाता है।दीप अपने लिए कभी कुछ नहीं करता है बह तो आपका उपकार करना चाहता है। जिस प्रकार माचिस की काडी सफलता का मंगलाचरण करने में पांच सैकेंड लगाती हैं।

इसके पहले भव्य मंगल प्रवेश में अशोक नगर जिले से सैकड़ों भक्तों ने मुनि पुंगव श्रीसुधासागरजी महाराज क्षुल्लक श्री गंभीर सागर जी महाराज क्षुल्लक श्री विदेह सागर जी महाराज क्षुल्लक श्री विदेह सागर जी महाराज ससंघ दिव्य घोष के साथ अशोक नगर जैन समाज अध्यक्ष राकेश कासंल महामंत्री राकेश अमरोद मंत्री विजय धुर्रा संयोजक उमेश सिघई विनोद मोदी सहित अशोक नगर दिव्य घोष के युवाओं ने पूज्य गुरुदेव की परिक्रमा देने के साथ ही श्री फल भेंट कर अपनी भावनाओं का समर्पण किया।

आज होने वाले कार्यक्रम
महोत्सव आज शनिवार को सुबह5:30 बजे मंगलाष्टक, अभिषेक
शांतिधारा, घटयात्रा, भगवान की शोभायात्रा नगर की प्रमुख मार्गों सेनिकलेगी। सुबह मंगल ध्वजारोहण स्थल पूजा एवं मंगल ध्वजारोहण, मंडप उदघाटन तत्पश्चात मुनिश्री के प्रवचन दोपहर 12:00 बजे मंगलाष्टक दिग्बंधन, रक्षा मंत्र, पात्र शुद्धि सकलीकरण, इंद्र प्रतिष्ठा, नांदी विधान, मंगल कलश स्थापना, याज्ञमंडल विधान, शाम 5:30 बजे आचार्य भक्ति एवं जिज्ञासा समाधानका आयोजन होगा।
इसी समय केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पंचकल्याणक स्थल पर पधार रहे हैं। मुनि सुधा सागर महाराज सेआशीर्वाद लेंगे। रात्रि 7:00 बजे आरती एवं शास्त्र प्रवचन, रात्रि8:00 बजे गर्व कल्याणक पूर्ण रूप स्वधर्म इंद्रसभा तत्व चर्चा धनपति कुबेर द्वारा रतन की वर्षाअष्टकुमारियों द्वारा माता की सेवावाला स्वप्न दर्शन गीत नृत्य औरमध्य रात्रि गर्भ कल्याण की आंतरिक किया होगी।संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी





