स्मृति का झरोखा जब कुंडलपुर आए थे अमित शाह शिवराज सिंह चौहान के साथ आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के दर्शन करने वर्ष 2016 18 जून आध्यात्मिक विकास के बिना भौतिक विकास के कोई मायने नहीं अमित शाह:
कुंडलपुर18 जून 2016 का वह समय जब आचार्य श्री विद्यासागर महाराज कुंडलपुर तीर्थ पर विराजमान थे और महमस्तकभिषेक का आयोजन चल रहा था उस समय भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वर्तमान में भारत सरकार के गृहमंत्री अमित शाह एवं उस समय के मध्य प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान दर्शन हेतु आए थे उसे समय श्री शाह ने कहा थाआज देश में एक ऐसी सरकार चल रही है, जो हर व्यक्ति तक सुखपहुंचाना चाहती है, चाहे वह झुग्गी झोपड़ी का रहने वाला ही क्यों न हो।
यह बात भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कही थी। उस दिन शनिवार था उन्होंने तीर्थ पर आते ही सबसे पहले कुंडलपुर तीर्थ के आदिनाथ भगवान के दर्शन किए थे।शाह ने बड़े बाबा की आरती भी की थी। उसके उपरांत उन्होंने आचार्यश्री विद्यासागर महाराज से 45 मिनट तक चर्चा की थी। इसके बाद सांस्कृतिक मंच से उन्होंने लोगों से कहा था कि भौतिक विकास होने के बाद भारत कीआध्यात्मिक ऊंचाई अगर एक इंच भी कम होती है, तो भाैतिक विकास के कोई मायने नहीं रह जाते हैं। उन्होंने कहा था कि वे उस पार्टी का अध्यक्ष हैं, जिसकी 15 राज्य में सरकार है, केंद्र में पूर्ण बहुमत है।


सीएम बोले-थे प्रदेश में दी जाएगी नैतिक शिक्षा

उस समय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि मप्र में नैतिक शिक्षा अनिवार्य रूप से दी जाएगी। हिंदी विश्वविद्यालय में मूक माटी की शिक्षा प्रारंभ हो गई है। मुख्यमंत्री ने कहा था कि पर्यावरण बिगड़ रहा है।


आचार्यश्री का संकल्प है कि नदियों को बचाओ, पर्यावरण को बचाओ। इसलिए नर्मदा के दोनों किनारे फलदार पौधे किसानों द्वारा लगवाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा था कि प्रधानमंत्री ने देश बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान चलाया है। बेटियां सावित्री और सरस्वती हैं।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

