31 मई से जैन धार्मिक शिक्षण शिविर का आयोजन
सनावद
:– बारहवां बाल युवा महिला शिविर एवं षटखण्डागम तथा सिद्धपरमेष्टि विधान महोत्सव शनिवार इकतीस मई से चारजून तक पोरवाड़ जैन दिगम्बर जैन धर्मशाला सनावद में श्री कुन्दकुन्द कहान दिगंबर जैन परमागम ट्रस्ट एवं मुमुक्षु मंडल सनावद के तत्वाधान में आयोजित किया जायेगा।
सन्मति जैन काका ने बताया की 5 दिवसीय बारहवां बाल युवा महिला शिविर का आयोजनश्री कुन्दकुन्द कहान दिगंबर जैन परमागम ट्रस्ट एवं मुमुक्षु मंडल सनावद के तत्वाधान में शनिवार इकतीस मई से चार जून तक पोरवाड़ जैन दिगम्बर जैन धर्मशाला सनावद में आयोजित किया जायेगा।

ट्रस्ट अध्यक्ष जनीशचंद जैन ने बताया की पड़ित अभिषेक शास्त्री अहमदाबाद ब्र. वासंती बेन प्रतीतिजी –संगीता जी देवलाली एवं पंडित निलेश चंद सनावद पंडित अंकुर शास्त्री मैनपुरी के निर्देशन में नगर में ग्रीष्मकालीन जैन धार्मिक संस्कार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के संयोजक सुधीर पंचोलीया और संजय जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री कुंदकुंद कहान दिगंबर जैन परमागम ट्रस्ट एवं मुमुक्ष मंडल सनावद के तत्वावधान में आयोजित शिविर में निमाड़, मालवा से सभी उम्र के बच्चे दिनांक 31 मई से 4जून तक अपने घर से दूर रहकर विद्वानों के सानिध्य रहकर धार्मिक ज्ञानार्जन करेंगे। शिविर के दौरान बच्चे मोबाइल टीवी से दूर रहकर धार्मिक शिक्षा के साथ संस्कारों को भी ग्रहण करेंगे।
इस अवसर पर कार्यक्रम मण्डप का उदघाटन कमलचंद जैन सुपुत्र नितिन कुमार जैन खंडवा एवं अरुण कुमार पुष्पा जैन खंडवा करेंगे।एवं षटखण्डागम तथा सिद्धपरमेष्टि विधान के पुण्यार्जक श्रीमति बीना लोकेंद्र जैन एवं श्रीमती नैनामनीष चौधरी सनावद रहेंगे।
आदित्य पंचोलिया विवेक जैनकालु ने बताया की शिविर में प्रतिदिन प्रातः श्रीजी का अभिषेक बालकों की कक्षा सीडी प्रवचन युवा कक्षाएं दोपहर में विधान पूजन महिलाओं की कक्षाएं शाम को जिनेंद्र भक्ति प्रवचन एवम् रात्रि में संस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जायेगे।
