गणिनी आर्यिका श्री सृष्टि भूषण माताजी के बढ़ते कदम भोपाल की ओर आहारचर्या शाजापुर में संपन्न हुई
शाजापुर
परम पूज्य गणिनी आर्यिका श्री 105 सृष्टिभूषण माताजी ससंघ का मंगल विहार मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ओर चल रहा है।
बुधवार की बेला में माताजी संघ का मंगल आगमन शाजापुर श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, सोमवारिया बाज़ार में हुआ।पूज्या माताजी ससंघ के आहार, विहार आदि में पहुचकर सभी ने पुण्य एवं धर्म लाभ प्राप्त किया।
पूज्य माताजी ने मंगल प्रवचन देते हुए कहा कि किसी की भी उन्नति को देखकर कभी भी घृणा नहीं करना चाहिए उन्होंने कहा कि हम परमात्मा को भी धोखेबाज बना देते हैं। और कहते हैं कि आप पापियों का घर भर रहे हैं। माताजी ने कहा कि यह अनमोल जीवन मिला है इसे व्यर्थ मत गवाना।
घर मकान परिवार के लिए बोलते हुए उन्होंने कहा कि घर मकान परिवार तुम्हारा परीक्षालय है यहां तुम्हें अनुकूल प्रतिकूल परिस्थितियों मिलती है यदि तुम उसमें पास हो जाओगे तो आगे भी पास हो जाओगे। हमें अपने जीवन को स्वर्ग बनाना है। इसको लेकर प्रयत्न करना चाहिए।
उन्होंने अंत में कहा कि दुनिया में रहता हूं तलबदार नहीं हूं बाजार से गुजरता हूं खरीदार नहीं हु।
राजेश पंचोलिया इंदौर 8965065065
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312








