हॉटपिपलिया की दयोदय गौशाला देवास जिले की सर्वोत्तम गौशाला के रूप में हुई सम्मानित

धर्म

हॉटपिपलिया की दयोदय गौशाला देवास जिले की सर्वोत्तम गौशाला के रूप में हुई सम्मानित
देवास
पूज्य आचार्य गुरुदेव विद्यासागर महाराज की प्रेरणा एवं आशीर्वाद से संचालित दयोदय पशु सेवा केंद्र गौशाला हाटपिपलिया एक उन्नत कार्य कर रही है।

 

 

 

 

आजादी के 77 वी वर्षगांठ की पावन बेला पर देवास में हुए स्वतंत्रता दिवस समारोह में आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के आशीर्वाद से एवं प्रेरणा से संचालित दयोदय पशु सेवा केंद्र गौशाला हाटपिपलिया को देवास जिले की गौशाला को उत्तम गौशाला एवं उत्तम संचालन के लिए सर्वोत्तम गोशाला के सम्मान से पुरस्कृत किया गया।

                     

         

यह सम्मान देवास जिले के कलेक्टर महोदय श्री ऋषभ गुप्ता एवं प्रभारी मंत्री श्रीमती उषा ठाकुर,जिला अध्यक्ष भाजपा श्री राजीव खंडेलवाल, के कर कमलों से गौशाला के प्रतिनिधियों को प्रदान किया गया।

इस अवसर पर दयोदय गौशाला हाटपिपलिया की और से और से प्रतिनिधि के रूप में श्रीमान आनंद टोंग्या, श्रीमान देव कुमार छाबड़ा, श्री महेंद्र गंगवाल, श्री विपिन बांझल, संदीप कांठेड़ मौजूद रहे।


सम्मानित होने के बाद सभी का आभार गौशाला समिति ने सभी के अथक प्रयासों सहयोग को इसका श्रेय देते हुए कहा कि यह सभी आपके अथक प्रयासों एवं सहयोग के बिना संभव नहीं था। इसीलिए यह बधाई आप सभी को प्रेषित है। गौशाला समिति ने आभार प्रेषित करते हुए कहा कि आपका सहयोग सदैव गौशाला हाटपिपलिया को मिलता रहे। कामना करते हैं कि निरंतर दयोदय पशु सेवा केंद्र गोशाला प्रगति करती रहे।

अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंज मंडी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *