स्वस्तिधाम आकर प्रफुल्लित हुएALLEN Career Institute Pvt. Ltd. के निदेशक
स्वास्तिधाम जहाजपुर
इंजीनियरिंग एवं मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कराने हेतु, देश की विख्यात कोचिंग क्लासेजALLEN के निदेशक श्री राजेश माहेश्वरी सोमवार को अपने इष्ट मित्रों सहित “स्वस्तिधाम” आए
श्री माहेश्वरी ने बताया कि बड़े समय से उनका मन था कि क्षेत्र पर आए एवं भगवान श्री मुनिसुव्रतनाथ के दर्शन करें क्योंकि विभिन्न विभिन्न लोगों से उन्होंने क्षेत्र के बारे में बहुत प्रशंसा सुनी थी
उन्होंने कहा कि क्षेत्र पर आकर के मुझे अत्यंत प्रसन्नता हुई, यहां की व्यवस्था , रख रखाव, भोजन, एवं नियंत्रण बहुत उत्तम है
श्री माहेश्वरी ने कहा कि मैंने कई सारे धार्मिक क्षेत्रों के दर्शन किये हैं लेकिन इतना विशाल और भव्य प्रांगण वो भी इतना सुंदर ~ साफ एवं व्यवस्थित नहीं पाया।

भगवान श्री मुनिसुव्रतनाथ के दर्शन पाकर , प्रतिमा कर इतिहास एवं अतिशय के बारे में सुन कर समस्त अतिथि हर्षचकित हो गए।

आपको बता दे पूर्व में माता जी ने कोटा में ALLEN में पढ़ रहे बच्चों को उद्बोधन दिया था, वह संस्मरण याद कर श्री माहेश्वरी ने पूज्य गुरु माँ स्वस्तिभूषण माता जी को नमन किया एवं उनकी साधना, ज्ञान एवं ऊर्जा की बातों को दोहराया।

इस अवसर पर क्षेत्र समिति के महा मंत्री श्री ज्ञानेंद्र जैन ने सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान किया , साथ ही श्री प्रवीण पोद्दार, कोटा से मयंक पाटोदी एवं यथार्थ पाटनी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

संकलित जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312






