कमलेश गुप्ता की स्म्रति में जरूरतमंद व्यक्तियो के लिए हुई मुफ्त वाहन की शुरुआत
रामगंजमडी



जो जनसेवा के प्रति हमेशा खड़े रहे ऐसे युवा पार्षद कमलेश गुप्ता की स्म्रति में गुरुवार को रामगंजमडी युवा दल के द्वारा जरूरतमंद गरीबो की मदद के लिए चिकित्सालय जाने हेतु आज वाहन की शुरुआत की गई। जिसे एसडीएम महोदय श्रीमान राजेश डागा ने हरी झड़ी दिखाते हुए इसका आगाज किया। रामगंजमंडी युवादल सचिव राजकुमार पारख (लिटील भाई) ने बताया की हमने

अस्पताल सुधार का बीड़ा लिया तो कई लोग जिनके पास अस्पताल के आने का साधन नही है। और ऑटो की राशि भी वहन नही कर पाते इन लोगो की मदद के लिये यह मुहिम शुरू की है। आपको बता दे इस तरह की सुविधा राजस्थान के किसी नगर व ग्राम में नही है, इस मुहिम का श्रेय रामगंजमडी युवादल को जाता है। जो एक अनुमोदनीय व सराहनीय पहल के रूप में देखी जा रही है।
मानव की मानवीयता का एक अनुपम उदाहरण प्रस्तुत करता है। श्री कमलेश गुप्ता जो सेवा परोपकार के प्रति सजग थे, उनके प्रति रामगंजमडी युवादल की एक सच्ची विनयांजलि होगी।
अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी
