महावीर जयंती की पूर्व संध्या पर णमोकार महामंत्र दिवस पर जैन सोशल ग्रुप द्वारा दी गई अद्भुत प्रस्तुति छोटे-छोटे बच्चों ने महावीर जयंती पर्व पर तपती धूप में नंगे पैर चलते हुए श्री जी के रथ को अपने हाथों से खींचा
रामगंजमंडी
श्रमण भगवान महावीर स्वामी की जयंती हर्ष उल्लास के साथ मनाई गई महावीर जयंती महोत्सव दो दिवसीय आयोजन के साथ मनाई गई महावीर जयंती के पूर्व दिवस को णमोकार दिवस के रूप में मनाया एवं णमोकार महामंत्र की आराधना की गई संध्या की बेला में जैन सोशल ग्रुप रामगंज मंडी द्वारा शिक्षाप्रद सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई जो सभी का मन मोह गई कार्यक्रम का शुभारंभ महावीर भगवान के चित्र की समक्ष दीप प्रज्वलित कर समाज के संरक्षक अजीत कुमार सेठी, अध्यक्ष दिलीप विनायका एवं जैन सोशल ग्रुप के प्रमुख सदस्यों के द्वारा हुआ इस आयोजन का कुशल संचालन पूजा सिंघल, मेघा चेलावत एवम विजया सांवला द्वारा किया गया
इस आयोजन में नृत्य की प्रस्तुतियां अलौकिक थी इसके साथ ही धर्म की रक्षा के लिए अंकलक निकलंक की धर्म भक्ति को दर्शाते हुए नाटिका का मंचन किया गया इसके साथ ही कर्म का प्रभाव बताते हुए सुकुमाल मुनि की कथा के द्वारा नाटिका के रूप में प्रस्तुत की गई इसी के साथ प्रभु भगवान महावीर का जन्म महोत्सव मनाते हुए पालने का दृश्य एवं भक्ति नृत्य करते हुए आयोजन किया गया।इस आयोजन में भक्ति उल्लास परिपूर्ण दिख रहा था।

महावीर जयंती के दिवस पर सुबह प्रभात फेरी निकाली गई प्रभात फेरी के उपरांत श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर से श्रीजी की रथ यात्रा को निकाला गया जो नगर के प्रमुख मार्गो से होकर गुजरी इस शोभा यात्रा में प्रमुख आकर्षण का केंद्र बिंदु रहा हैं तपती धूप में छोटे-छोटे बच्चे नंगे पांव चलते हुए श्री जी के रथ को खींच रहे थे इसी के साथ युवा वर्ग भी गर्मी की परवाह न करते हुए एवं धूप की परवाह न करते हुए नंगे पांव चलते हुए श्री जी के रथ को अपने हाथों से खींच रहे थे।


जियो और जीने दो एक दो तीन चार जैन धर्म की जय जयकार महावीर का दिव्य संदेश जैसे जय घोष गूंज रहे थे भक्ति नृत्य करते हुए चल रहे थे वातावरण अपने आप में अलौकिक था।
श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर के मंगल कलश का सौभाग्य केवल चंद धर्मेंद्र कुमार लुहाड़िया रामगंजमंडी परिवार एवं महावीर मंदिर के मंगल कलश का सौभाग्य श्रीमान सुरेश कुमार सिद्धार्थ कुमार बाबरिया परिवार को प्राप्त हुआ
नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए श्री जी की रथ यात्रा श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर पहुंची जहां पर श्री जी का अभिषेक एवं शांति धारा की गई मंदिर जी में माला एवम मंगल आरती का सौभाग्य केवलचंद धर्मेंद्र कुमार लुहाड़िया परिवार को प्राप्त हुआ।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

