नोबेल पुरस्कार से सम्मानित श्री कैलाश सत्यार्थी ने मुनि प्रमाण सागर महाराज के दर्शन कर लिया आशीर्वाद शंका समाधान कार्यक्रम मध्य प्रदेश शासन के ग्रामीण विकास श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल के निवास स्थान पर हुआ
भोपाल
“अभी तक महावीर को माना लेकिन महावीर की नहीं मानी पर अब महावीर ने जो कहा उसे मानने का संकल्प ले” उपरोक्त उदगार मुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज ने दि. जैन मंदिर चौक में व्यक्त किये।
मुनि श्री ने कहा भगवान महावीर के बताए सत्य अहिंसा आदि संदेशों को जन जन तक पहुंचना चाहिए जिससे बढ़ रही हिंसा से देश मुक्त हो सके मुनि श्री ने कहा कि बाहरी हिंसा से ज्यादा भावों की हिंसा हमारे द्वारा होती है हम दूसरे जीव का मन वचन से प्रति समय बुरा करते हैं यही भाव हिंसा है हमे इससे बचना चाहिए।
मुनिसंघ के प्रवक्ता अविनाश जैन ने बताया प्रातःकाल मुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज ससंघ एवं मुनि श्री विमल सागर जी महाराज ससंघ का मिलन हुआ तो उपस्थित जन समुदाय हर्षित हो उठा दौपहर मे नोबल पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज के दर्शनार्थ दि. जैन चौक मंदिर भोपाल में पधारे इस अवसर उनकी अहिंसा, दया करुणा तथा सेवा पर लगभग 35 मिनट तक मुनि श्री से विशेष चर्चा हुई।

इस अवसर पर दि. जैन पंचायत भोपाल के अध्यक्ष मनोज बांगा एवं मनोज जैन एम आर ने उनका स्वागत शाल श्रीफल एवं प्रतीकचिन्ह से किया।
सांयकाल शंकासमाधान प्रोफेसर कालोनी में मध्यप्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रममंत्री प्रहलाद पटेल के निवास स्थान पर हुआ जिसमें मीडिया से जुड़े कही पत्रकार बंधु भी उपस्थित थे उन्होंने मुनि श्री के समक्ष कही ज्वलंत समस्याओं जैसे भ्रष्टाचार आदि विषयों पर प्रश्न रखे मुनि श्री ने तुरंत उनका समाधान दिया मंत्री प्रहलाद पटेल तथा उनके परिवार के सदस्यों ने भी कही प्रश्न मुनि श्री के समक्ष रखे जिसमें मुनि श्री ने जबाब देते हुये कहा कि जिस दिन मनुष्य के अंदर से दुर्योधन वृत्ति समाप्त हो
जाएगी उसी दिन धर्म की सही समझ आ जाएगी।

ज्ञातव्य रहे भगवान महावीर का जन्मकल्याणक 10 अप्रैल को पूरा देश धूम धाम से मनाने जा रहा है भोपाल में भी आज से 3 दिवसीय कार्यक्रम प्रारंभ हो चुके है आज प्रहलाद पटेल के निवास पर आयोजित शंकासमाधान कार्यक्रम में मुनि श्री ने कहा कि भगवान महावीर के संदेशों को जन जन तक पहुंचाने के लिये सभी को संकल्प लेंना चाहिये।

प्रवक्ता श्री जैन ने बताया मुनि संघ का रात्री विश्राम प्रोफेसर कालोनी में प्रहलाद पटेल के निवास पर हो रहा है। प्रातः रवींद्र भवन में णमोकार मंत्र की आराधना का कार्यक्रम होगा जिसमें मुनि श्री संघ सहित शामिल होंगे तथा सांयकालीन शंकासमाधान चौक मंदिर धर्मशाला में होगा।10 अप्रैल को चौक मंदिर से प्रातः7:30 बजे से श्री जी की शोभा यात्रा एवं दोपहर को 2 बजे विशाल धर्म सभा रविन्द्र भवन टी.टी.नगर में होगी परंपरागत रूप से निकलने वाली इस शोभायात्रा में मुनि श्री प्रमाण सागर जी,मुनि श्री निर्वेगसागर जी एवं मुनि श्री विमल सागर जी मुनि श्री संधान सागर जी मुनि श्री अनंत सागर जी महाराज ससंघ शामिल होंगे शोभा यात्रा में5 प्रकार के बैंड ,जैन ध्वजा ,युवाओ का दिव्य घोष एवं आकर्षक झांकी प्रमुख रूप से होंगीबग्गी में भगवान के फोटो लेकर श्रावक बैठेंगे,चांदी का रथ एवं अन्य 2 रथ आकर्षण के केंद्र होंगे

महिलाएं कलश लेकर तथा जिनवाणी लेकर चलेंगी युवा वर्ग के लिए लाइव जैन भजन का बैंड रहेगा।

समाज के अध्यक्ष मनोज जैन बांगा मंत्री मनोज आर एम सहित सभी पदाधिकारियों ने सभी लोगों से जुलूस में शामिल होंने का अनुरोध किया है।सभी पुरुष वर्ग सफेद रंग के परिधान एवं महिला वर्ग केसरिया परिधान में शामिल हों। सभी से निवेदन किया है कि शोभायात्रा में डिस्पोजल आदि सड़कों पर नहीं फेंके उन्हें उचित स्थान पर ही फेंके।
दोपहर को शोभायात्रा के समापन के पश्चात दोपहर में 2 बजे से विशाल धर्म सभा रवींद्र भवन के हंस ध्वनि हाल में रखी गई है जिसमें मध्यप्रदेश शासन के माननीय मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव एवं कैबिनेट मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल अतिथि रहेंगे। तथा सांयकालीन शंकासमाधान प्रोफेसर कालोनी में प्रहलाद जी पटेल के निवास स्थान पर रहेगा।

संकलित जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

