उपाध्याय श्री 108 विकसंत सागर महाराज संघ के मंगल विहार में संत सेवा में सक्रिय सहयोग हेतु श्रीअतुलजीत सिंह का सकल दिगंबर जैन समाज रामगंजमंडी द्वारा किया गया स्वागत एवं महाराज श्री ने दिया उन्हें मंगल आशीर्वाद
रामगंजमंडी
परम पूज्य उपाध्याय श्री विकसंत सागर महाराज का मंगल विहार बुधवार की प्रातः बेला में रूपनगर पब्लिक स्कूल से देवरीघटा झाला एग्रीकल्चर फार्म हाउस तक हुआ जहां 14 संतों का आहार एवं प्रवास रहा।
महाराज श्री के झाला एग्रीकल्चर फार्म हाउस पर प्रवास एवम आगमन से फार्म हाउस के प्रमुख श्री अतुल जीत सिंह काफी गदगद दिखाई दिए और उन्होंने अपने आप को धन्य माना कि इतने संतों का प्रवास मेरे फार्म हाउस पर हुआ उन्होंने अपना तन मन धन सब कुछ संत सेवा को समर्पित कर दिया जो अपने आप में सभी के लिए प्रेरणादायक है।
उनकी सेवा निष्ठा की उपाध्याय श्री एवं समस्त संघ ने तारीफ की और उन्हें मंगल आशीर्वाद प्रदान किया। उनकी अनुमोदना करते हुए रामगंज मंडी सकल दिगंबर जैन समाज की ओर से समाज के उपाध्यक्ष श्री कमल जैन, उपाध्यक्ष चेतन बागड़िया, प्रकाश विनायका, मंत्री राजीव बाकलीवाल, राकेश बाकलीवाल, प्रदीप शाह, नितिन जैन, संजय विनायका, मनोज बड़जात्या, मनोज पहाड़िया, नितिन जैन, सोनू जैन ने उनकी अनुमोदना की एवं उनका दुपट्टा माला पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।
गुरुवार की प्रातः बेला में होगा रामगंजमंडी मंगल आगमन
रामगंजमंडी नगर में गुरुवार की प्रातः बेला में उपाध्यक्ष श्री 108 विकसंत सागर महाराज आदि 14 संतों का मंगल आगमन प्रातः बेला में होगा जहां समाज की ओर से नगर की सीमा पर स्थित कमल फिलिंग स्टेशन पर अगवानी की जाएगी उन्हें बैंड बाजो के साथ जय जयकार करते हुए नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर लाया जाएगा

जिसको लेकर व्यापक तैयारियां की जा चुकी हैं। महाराज श्री का बुधवार संध्याकालीन प्रवास एसोसिएशन भवन कुदायला में हुआ



