मुनि नीरज सागर महाराज संघ का निवाई में मंगल प्रवेश गुरुवार को

धर्म

मुनि नीरज सागर महाराज संघ का निवाई में मंगल प्रवेश गुरुवार को

निवाई –
परम पूज्य समाधि सम्राट सन्त शिरोमणि आचार्य विद्या सागर महाराज व आचार्य समय सागर महाराज केआज्ञानुव्रती परम प्रभावक शिष्य मुनि श्री 108नीरज सागर महाराज ससंघ 4 पिच्छि का मंगल प्रवेश 13 मार्च को निवाई शहर में होगा।

 

जैन धर्म प्रचारक विमल जौंला एवं सुनील भाणजा ने बताया कि मुनि श्री नीरज सागर महाराज संघ सहित पदमपुरा से विहार करते हुए चाकसू रामपुरा विज्ञा तीर्थ गुन्सी होते हुए निवाई पहुंचेंगे। मुकेश बनेठा एवं त्रिलोक रजवास ने बताया कि बुधवार को महाराज ससंघ की रामपुरा में आहार चर्या निरंतराय हुई रामपुरा से 4 बजे मंगल विहार करते हुए रात्रि विश्राम विज्ञा तीर्थ गुन्सी में हुआ।

 

चाकसू से मंगल विहार में जैन समाज के मंत्री महावीर प्रसाद पराणा कवि चंद्रेश जैन हेमराज जैन मुकेश बनेठा नवरत्न टोंग्या सहित कई गणमान्य व्यक्ति ने जयधोष के साथ विहार में सम्मिलित रहे।

मुनि श्री संघ का गुरुवार को सुबह 6 बजे गांव गुन्सी से विहार होगा सुबह 9 बजे निवाई नगर में भव्य मंगल प्रवेश श्री शान्तिनाथ दिगम्बर जैन अग्रवाल मंदिर में होगा। जहां समाज द्वारा मुनि श्री का पादप्रक्षालन करके अगुवानी की जाएगी।
संकलित जानकारी केसाथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *