जुरहरा पंचकल्याणक की घड़ी आ गई
लो वह घड़ी भी आ गई जिसका इंतजार था 5 मार्च 2025 जी हां पंचकल्याणक महोत्सव बडे धूम धाम से मनाया जा रहा है। आप हम सब इस महोत्सव में शामिल होकर सफल बनाएं और किसी तरह की आने वाले मेहमानों के लिए कोई परेशानी ना हो जुरहरा में ‘ बड़े-बड़े शहरों में बड़े उत्साह के साथ त्योहार हो या मेले जयंती मनाते हो पूरे शहर को सजाते हैं।
लेकिन में सोचता था। मेरे गांव मेरी जन्म भूमि पर कब ऐसा दिन आएगा जो मेरी जन्म भूमि इस तरह दुल्हन की तरह सजेगी वह घड़ी अब आ गई , कस्बा जुरहरा पुन्हाना रोड ठाकर वाले कुआ के पास नेमीशरण अयोध्या धाम से मन्दिर के निर्माण का पंचकल्याण महोत्सव हो रहा है।आज मैं उत्साहित हूं हर नागरिक उत्साहित है और पूरा जुरहरा कस्बा उत्साहित है l
यह महोउत्सव हिन्दु – मेव एकता का प्रतीक है।172 साल से लगातार चला आ रहा है lजुरहरा की । 172 सालो की रामलीलाओ के उत्सवों को छोड
इतने साल के इतिहास में इतना बड़ा महोउत्सव इस समय की पीढ़ी के लिए बहुत बड़ा उत्सव है। जुरहरा कस्बा मेलो की नगरी के नाम भरतपुर जिले में ही नहीं पूरे राजस्थान और पूरे भारत के इतिहास में जी के जी मे प्रश्न लिखे जाते है। रामलीलाओ का इतिहास दर्ज है।इस मोहब्बत कल्याणक महोत्सव से एकता की मिसाल पेश हो रही है। लेकिन बहुत ठंडा कस्बा है l लेकिन जब ठान लेता है तो करके भी दिखा देता है ऐसा है मेरा कस्बा जुरहरा
बाहर से आने वाले सभी महमानों का स्वागत अभिनंदन है।
यह पंचकल्याण महोत्सव जैन समाज का नहीं पूरे कस्बा जुरहरा और पूरे क्षेत्र का महोत्सव है।
स्वागत है भाई स्वागत है।मेहमानों के लिए सभी द्वार खुले हुए हैं।आओ और चार चांद लगाओ
V ,M jhurhra से प्राप्त आलेख
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
