ज्योतिरादित्य सिंधिया केंद्रीय मंत्री ने लिया प्रमाण सागर महाराज का आशीष

धर्म

ज्योतिरादित्य सिंधिया केंद्रीय मंत्री ने लिया प्रमाण सागर महाराज का आशीष
भोपाल।
भोपाल में आयोजित जिनबिम्ब पंचकल्याणक महा महोत्सव की बेला में। गुरुवार को केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया पहुंचे।

 

 

उन्होंने टीटी नगर, भोपाल विराजमान गुणायतन प्रणेता मुनिश्री प्रमाणसागर जी महाराज एवम ससंघ के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। और मुनि श्री से देशहित एवं धार्मिक विषयों पर चर्चा की। मुनि श्री ने उन्हें साहित्य भी प्रदान किया।

आपको बता दे की श्रीमंत को जैन धर्म से विशेष लगाव है और वह सदा ही अपने पिता माधवराव सिंधिया के समय से जैन संतों का आशीर्वाद लेने एवं उनके समीप जाते रहे हैं। एक बयान में श्रीमत ने कहा की आज भोपाल प्रवास के दौरान परम श्रद्धेय संत मुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला।


उनकी दिव्य वाणी और आशीर्वाद से सेवा और जनकल्याण के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली।

यह रहे मौजूद
इस अवसर पर भोपाल जैन समाज के अध्यक्ष मनोज जैन बांगा, बाल ब्रह्मचारी अभय भैया, इंदौर से सौरभ पाटोदी और समाजजनों ने दुप्पटा पहनकर स्वागत किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में दिगंबर जैन समाज के श्रेष्ठी जन मौजूद रहे। भोपाल में मुनिश्री प्रमाणसागर जी ससंघ सानिध्य में जिनबिंब पंचकल्याणक महोत्सव होने जा रहा है। यहां दूर प्रदेश और नगरों और शहरों से श्रद्धालु एकत्र हो रहे हैं।
संकलित जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *