आचार्य श्री 108 प्रज्ञा सागर महाराज के सानिध्य में शाही मंत्र स्नान का अभूतपूर्व आयोजन

धर्म

आचार्य श्री 108 प्रज्ञा सागर महाराज के सानिध्य में शाही मंत्र स्नान का अभूतपूर्व आयोजन
कोटा,12 फ़रवरी,
महावीर नगर प्रथम में विराजित तपोभूमि प्रणेता पर्यावरण संरक्षक आचार्य श्री 108 प्रज्ञासागर महाराज के सानिध्य में उच्चारित मंत्रो द्वारा तन मन जीवन के लिए अनंत ऊर्जा एवं सुख शांति समृद्धि के लिए जैन समाज के सभी धर्म प्रेमी बंधुओ को शाही मंत्र स्नान कराया गया।

 

प्रचार सचिव मनोज जैन आदिनाथ ने बताया कि आयोजन में श्रावक श्राविकाओं में पुरुष वर्ग सफेद कुर्ता पायजामा एवं महिला वर्ग केसरिया साड़ी में उपस्थित रहे।सर्व प्रथम आचार्य महाराज की पूजन की गई।
बिल्कुल शांत वातावरण में आचार्य श्री ने अपने श्री मुख से मंत्रों का उच्चारण किया कार्यक्रम में आचार्य प्रज्ञा सागर महाराज ने ही समस्त मंत्रों का उच्चारण कर समस्त क्रियाएं संपन्न कराई।

 

इस अवसर पर सकल दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष विमल जैन नान्ता एवं महामंत्री विनोद टोरड़ी की आगुवाई में महावीर नगर प्रथम मार्बल मंदिर कमेटी के अध्यक्ष इंद्र मल गोधा,सचिव पारस झांझरी, कोषाध्यक्ष महेंद्र बाकलीवाल एवं विजय लुहाड़िया आदि ने आचार्य श्री को आगामी चातुर्मास कोटा में करने के लिए गुरुदेव के चरणों में श्रीफल अर्पित किया।
सांय काल में आनंद यात्रा के माध्यम से सभी श्रद्धालुओं ने जिनेंद्र भगवान की भक्ति की।

 

जब कोटा समाज ने किया चातुर्मास का निवेदन आचार्य श्री मुस्कुराए
मांगलिक पलों में जब शक्ल दिगंबर जैन समाज कोटा ने आचार्य श्री से वर्षायोग 2025 कोटा नगर में करने का निवेदन किया तो आचार्य श्री मुस्कुरा दिए और उन्होंने कहा कोटा शहर में दो माह तो हो ही गए ऐसे में चतुर्मास तो यही हो गया।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *