नव निर्वाचित अध्यक्ष सुभाष चन्द जैन सहित सभी पदाधिकारियों का सम्मान –
राजस्थान जैन सभा के नव निर्वाचित पदाधिकारियों व सात कार्यकारिणी सदस्यों
का किया समाज बन्धुओं ने सम्मान
जयपुर –
29 मार्च – जैन समाज की प्रदेश स्तरीय पंजीकृत प्रतिनिधि संस्था राजस्थान जैन सभा जयपुर के नव निर्वाचित पदाधिकारियों एवं सात कार्यकारिणी सदस्यों का कई संस्थाओं की ओर से तथा
समाज बन्धुओं द्वारा स्वागत व सम्मान किया गया।
जनता कालोनी के महावीर इन्टरनेशनल भवन में सायकांल 6.00 बजे से आयोजित सम्मान एवं होली स्नेह मिलन समारोह में मंगलाचरण के बाद भगवान महावीर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन किया गया।

कार्यक्रम में राजस्थान जैन सभा जयपुर के नव निर्वाचित अध्यक्ष सुभाष चन्द जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दर्शन जैन, उपाध्यक्ष मुकेश सोगाणी, महामंत्री मनीष बैद, मंत्री विनोद जैन ‘कोटखावदा’, संयुक्त मंत्री भानू छाबड़ा तथा कोषाध्यक्ष राकेश छाबड़ा सहित नव निर्वाचित कार्यकारिणी सदस्य अनिल छाबड़ा, राकेश गोधा, सुभाष बज एवं जिनेन्द्र कुमार जैन ‘जीतू’ का कई संस्थाओं की ओर से माल्यार्पण, साफा, शाल पहनाकर स्वागत व सम्मान किया गया। इस मौके पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अशोक परनामी, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष संजय जैन, श्री महावीर दिगम्बर जैन शिक्षा परिषद् जयपुर के अध्यक्ष उमराव मल संघी, श्री वीर सेवक मण्डल जयपुर के अध्यक्ष महेश काला,ज्ञान चन्द झांझरी, समाचार जगत के सम्पादक शैलेन्द्र गोधा,दीनदयाल पाटनी, अशोक जैन नेता, सुभाष पाटनी, राजीव जैन गाजियाबाद , सुनील पहाड़िया, अशोक बाकलीवाल, मनोज सोगाणी, राकेश जैन, कमल सचेती, उजास पाण्ड्या, सी एस जैन, सूर्य प्रकाश छाबड़ा, संजय पाण्ड्या, महेन्द्र गिरधरवाल, महेन्द्र सिंघवी,मीना चौधरी, दीपिका जैन ‘कोटखावदा’, मैना गंगवाल, पूनम चांदवाड, रेखा पाटनी, रचना बैद सहित जैन सोश्यल ग्रुप कैपिटल, मेट्रो, वीनस, हैरिटेज सिटी, मिड टाऊन, श्री दिगम्बर जैन पदयात्रा संघ, राजस्थान जैन सभा, राजस्थान जैन युवा महासभा, विभिन्न जैन मंदिरों, दिगम्बर जैन महासमिति, दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन राजस्थान रीजन, अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन परिषद्, भारतवर्षीय दिगम्बर जैन महासभा, अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन युवा परिषद्, जौहरी बाजार दिगम्बर जैन महिला समिति, संगिनी फारम जेएसजी कैपिटल, मेट्रो आदि की ओर से राजस्थान जैन सभा जयपुर के अध्यक्ष सुभाष चन्द जैन, शकुन्तला जैन सहित सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों एवं सात कार्यकारिणी सदस्यों का सम्मान किया गया।
इस मौके पर कलाकारों द्वारा होली के गीतों सहित
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया जिस पर जैन सोश्यल ग्रुप्स के दम्पति सदस्यों ने मनमोहक नृत्यों की प्रस्तुति दी गई।
संचालन सुधीर गंगवाल एवं चक्रेश जैन ने किया।
