*सौधर्म इंद्र का सौभाग्य प्राप्त करने वालों ने लिया गुरु वसुनन्दी का आशीर्वाद*
जुरहरा
नेमिश्वर धाम जुरहरा में होने वाले 5 मार्च से 9 मार्च को पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के सौधर्म इन्द्र श्री मुकेश जैन श्री मति संगीता जैन (सुपुत्र श्री सुरेन्द्र पाल जैन अध्यक्ष शंकर नगर जैन समाज) आज *lआचार्य श्री वसुनंदी जी गुरुदेव* ससंघ के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
गौरतलब है कि धर्म नगरी जुरहरा में परम पूज्य आचार्य श्री108 वसुनंदी महामुनिराज की सुयोग्य शिष्या परम पूज्य आर्यिका रत्न श्री 105 पद्मनंदिनी माताजी के पावन प्रेरणा से नवनिर्मित नैमिश्वर धाम जिनालय में विराजमान होने वाली नेमिनाथ भगवान की सबसे बड़ी पद्मासन प्रतिमा व नवनिर्मित जिनबिम्बो का श्रीमज्जिनेंद्र 1008 जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव आचार्य श्री108 वसुनंदी महा मुनिराज के ससंघ सानिध्य में 5 मार्च से 9 मार्च को होने जा रहा है जिसमें सौधर्म इंद्र का सौभाग्य श्री मुकेश जैन श्रीमती संगीता जैन पुत्र श्री सुरेंद्र पाल जैन अध्यक्ष शंकर नगर दिल्ली वालों ने प्राप्त किया है उन्होंने आज जाकर वसुनंदी महा मुनिराज का आशीर्वाद लिया वही माता-पिता का सौभाग्य श्री राकेश जैन श्रीमती निधि जैन जुरहरा , महायज्ञ नायक का सौभाग्य श्री विपुल जैन श्रीमती बरखा जैन चंदर नगर गाजियाबाद वालों ने तथा धनपति कुबेर का सौभाग्य श्री राजेश जैन श्रीमती मोनिका जैन सूर्य निकेतन दिल्ली वालों ने लिया।

यज्ञनायक का सौभाग्य श्रीमती अमित जैन श्रीमती तन्वी जैन जुरहरा, तथा ईशान इंद्र का सौभाग्य श्री सोनू जैन श्रीमती साक्षी जैन (कलावती वालों) जुरहरा ने लिया है।
संकलित जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
