प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीख लेना चाहिए कि समय का सदुपयोग कैसे हो प्रसन्न साग़र महाराज
सोनागिरजी
सोनागिरजी तीर्थ पर मंगल प्रवचन देते हुए अंतरमना आचार्य श्री 108 प्रसन्न सागर महाराज ने कहा किजो समय मिला है उसे ही अच्छा बनाएं.अगर अच्छे समय का इन्तजार करोगे, तो पूरा जीवन कम पड़ जायेगा..!
आचार्य श्री ने कहा कि समय ही सबसे बड़ा धन है। समय वह शक्ति है, यदि समय को हमने साध लिया तो हम इतनी ऊंचाइयों को छू सकते हैं जिसकी कल्पना भी नहीं कर सकते। आज इन्सान की सफलता-विफलता, लाभ-हानि, उन्नति-अवनति, केवल समय पर निर्भर करती है।

समय के विषय में विशेष रूप से समझाते हुए आचार्य श्री ने कहा कि हमने समय का, कैसे-? कब-? क्या उपयोग किया-? सब कुछ समय पर निर्भर करता है। पूजा-पाठ, भक्ति, जाप, सेवा, परोपकार, दान – हम आप कुछ समय ही कर सकते हैं, लेकिन आत्म बोध, आत्म अवलोकन, आत्म समीक्षा – हम हर समय कर सकते हैं। समय का सदुपयोग करना ही आत्म समीक्षा और आत्म अवलोकन है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए आचार्य श्री ने कहा कि समय का सदुपयोग करना सीखना हो तो हमारे देश के यशस्वी प्रधान मन्त्री नरेंद्र मोदी जी से सीख लेना चाहिए।



मैं आप से पूछूं आपने मिले हुए समय का क्या सदुपयोग किया-? हम नहीं पूछेंगे*- आपने कितनी धन दौलत कमाई-? हम पूछेंगे – परमात्मा ने जो कीमती समय दिया, उसका तुमने कितना सदुपयोग और दुरुपयोग किया-?क्या कमाया, क्या खोया-?
शायद मन का आलस्य और मोबाइल का राग हमारे कीमती समय को खा रहा है। इसलिए हम अस्त व्यस्त ज्यादा हैं। वैसे समय पर प्रश्न ही प्रश्न है, समाधान एक ही है – समय का सदुपयोग…!!!।
नरेंद्र अजमेरा पियुष कासलीवाल औरंगाबाद से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
